होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NBF ने BARC को लिखा लेटर, मांगे इन दस सवालों के जवाब

NBF ने BARC को लिखा लेटर, मांगे इन दस सवालों के जवाब

रेटिंग एजेंसी की ओर से सचिन वझे को रिश्वत दिए जाने के आरोपों को लेकर लिखा गया है ये लेटर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन’ (News Broadcasters Federation) ने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन से भरी गाड़ी खड़ी करने के मामले में निलंबित असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वझे को रिश्वत दिए जाने के आरोपों को लेकर ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया को एक लेटर लिखा है। एनबीएफ के सेक्रेट्री जनरल आर. जय कृष्णा की ओर से यह लेटर बार्क इंडिया के चेयरमैन पुनीत गोयनका को लिखा गया है। इस लेटर में बार्क द्वारा सचिन वझे को 30 लाख रुपये की रिश्वत दिए जाने के आरोपों पर रेटिंग एजेंसी से दस सवालों के जवाब मांगे गए हैं।

लेटर में कहा गया है, ‘हमें मिली जानकारी के अनुसार बार्क ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने 30 लाख रुपये रिश्वत का भुगतान किए जाने की बात कबूली है।’ लेटर में इस बात को भी उठाया गया है कि बार्क ने जांच शुरू होने और दिल्ली की जिस कंपनी के द्वारा धन का लेन-देन हुआ, उसके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद रिश्वत देने की बात कबूली है।

एनबीएफ की ओर से बार्क को भेजी गई दस सवालों की सूची आप यहां देख सकते हैं।

1- Did BARC or any officials thereof pay Rs. 30 lakhs as a bribe to Sachin Vaze and/or his associates?
2- If the answer to the above is yes, when was the said bribe paid?
3- What was the understanding between Sachin Vaze & BARC and/or any of its officials?
4- Who are the officials at BARC that are aware of this transaction?
5- Did the CEO of BARC and/or any of the board members of BARC know about this bribe?
6- The Ministry of Information and Broadcasting (I&B) is the nodal Ministry for BARC. Did BARC inform the said Ministry about the bribe sought and bribe given?
7- Were you aware when you paid the bribe that Sachin Vaze was actively playing a critical role in levelling false charges in the TRP case?
8- Is it true that the bribe was paid in the duration when the News Broadcasters Federation was repeatedly writing to BARC regarding false charges against our member channels?
9- Did BARC disclose to any authorities that a bribe was sought before making the said payment?
10- Are you aware that under sections 8 and 9 of The Prevention of Corruption Act, 1988 (PC Act) payment of a bribe which has not been reported within 7 days by the bribe payer is punishable with imprisonment for a term which may extend to seven years?


टैग्स ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन एनबीएफ सचिन वझे
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago