होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नौशी अहमद बनीं ‘WestBridge Capital’ की नई हेड ऑफ कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक रिलेशंस

नौशी अहमद बनीं ‘WestBridge Capital’ की नई हेड ऑफ कम्युनिकेशंस एंड पब्लिक रिलेशंस

WestBridge Capital’ में शामिल होने से पहले वह ‘एमेजॉन’ की कम्युनिकेशंस टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने एमेजॉन प्राइम और एमेजॉन पे के लिए प्रमुख कंज्यूमर कैंपेन का नेतृत्व किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

प्रमुख निवेश कंपनी ‘वेस्टब्रिज कैपिटल’ (WestBridge Capital) ने नौशी अहमद को अपनी कम्युनिकेशंस और पब्लिक रिलेशंस हेड के रूप में नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में नौशी वेस्टब्रिज की ब्रैंड पोजिशनिंग और मीडिया से जुड़ाव जैसी प्रमुख पहलों का नेतृत्व करेंगी।

इसके अलावा एक विश्वसनीय कम्युनिकेशन एडवाइजर के रूप में वह फर्म की महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो कंपनियों के साथ भी करीबी सहयोग में काम करेंगी। उनका फोकस इन कंपनियों के लिए प्रभावशाली नैरेटिव तैयार करने और ब्रैंड की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने पर होगा

नौशी अहमद को कॉर्पोरेट और एजेंसी जगत में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम और कंज़्यूमर सेक्टर्स की कई प्रतिष्ठित ग्लोबल कंपनियों के साथ काम किया है और उनकी कम्युनिकेशन रणनीतियों का नेतृत्व किया है।

‘वेस्टब्रिज’ से जुड़ने से पहले नौशी ‘एमेजॉन’ की कम्युनिकेशन टीम का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने ‘Amazon Prime’ और ‘Amazon Pay’ के लिए प्रमुख कंज्यूमर कैंपेन की अगुवाई की। इससे पहले वह ‘Genpact’ में इंटरनल कम्युनिकेशन और एम्प्लॉयर ब्रैंडिंग की प्रमुख रही हैं। साथ ही उन्होंने ‘Burson’ और ‘MSL’ जैसी ग्लोबल पीआर एजेंसियों में सीनियर लीडरशिप की भूमिका भी निभाई है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago