होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRP Case: BARC इंडिया के पूर्व COO रोमिल रामगढ़िया गिरफ्तार
TRP Case: BARC इंडिया के पूर्व COO रोमिल रामगढ़िया गिरफ्तार
रोमिल रामगढ़िया BARC से जुड़े पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
टीआरपी (TRP) से छेड़छाड़ के मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) रोमिल रामगढ़िया को गिरफ्तार किया है।
रोमिल रामगढ़िया BARC से जुड़े पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने 13 दिसंबर को ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के सीईओ विकास खनचंदानी को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में 16 दिसंबर को उन्हें जमानत मिल गई थी। बता दें कि रोमिल रामगढ़िया ने इस साल जुलाई में ‘BARC’ से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब छह साल से इस संस्था से जुड़े हुए थे।
गौरतलब है कि टीआरपी से छेड़छाड़ का मामला अक्टूबर में तब सामने आया था, जब ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) द्वारा देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने के लिए घरेलू पैनल के प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी ‘हंसा रिसर्च’ (Hansa Research) के अधिकारी नितिन देवकर ने एक शिकायत दर्ज की, जिसमें कहा गया था जिन घरों में बार-ओ-मीटर लगे हैं, उन घरों को भुगतान करके कुछ टीवी चैनल्स दर्शकों की संख्या में हेरफेर कर रहे हैं।
टैग्स बार्क इंडिया टीआरपी गिरफ्तार सीओओ रोमिल रामगढ़िया