होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘MitwaTV’ से जुड़े दाइबा प्रदीप रॉय, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘MitwaTV’ से जुड़े दाइबा प्रदीप रॉय, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी
‘मितवा टीवी’ से पहले दाइबा प्रदीप रॉय करीब छह साल से ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन’ (Zee Media Corporation) में बतौर नेशनल सेल्स अकाउंट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘मितवा टीवी’ (Mitwa TV) ने दाइबा प्रदीप रॉय (Daiba Pradeep Roy) को सेल्स हेड (नेशनल) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह नेशनल सेल्स टीम का नेतृत्व करेंगे और ‘मितवा टीवी’ के लिए रेवेन्यू जुटाने का काम करेंगे।
‘मितवा टीवी’ से पहले दाइबा प्रदीप रॉय करीब छह साल से ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन’ (Zee Media Corporation) में बतौर नेशनल सेल्स अकाउंट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
रॉय को विज्ञापन बिक्री के क्षेत्र में काम करने का 21 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस दौरान वह विभिन्न क्षेत्रों में टीमों की कमान संभाल चुके हैं। पूर्व में वह 15 साल से ज्यादा समय तक ‘ईटीवी’ (Network18 Media & Investments) में बिजनेस हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
बता दें कि ‘मितवा टीवी’ हिंदी भाषी क्षेत्रों में फैले 45 करोड़ से ज्यादा ऑडियंस के लिए नए जमाने का सबस्क्रिप्शन फ्री प्रीमियम ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म है।
टैग्स ओवर द टॉप ओटीटी नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग मितवा टीवी नेशनल सेल्स हेड दाइबा प्रदीप रॉय