होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार पर टूटा हथियारबंद बदमाशों का कहर, किया ये हाल
पत्रकार पर टूटा हथियारबंद बदमाशों का कहर, किया ये हाल
देशभर में पत्रकारों पर होने वाले हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देशभर में पत्रकारों पर होने वाले हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला असम का है, जहां पर बृहस्पतिवार की रात नलबाड़ी जिले के मुकालमुआ क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक स्थानीय पत्रकार पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पत्रकारों संगठनों के साथ ही स्थानीय लोगों में भी गुस्सा है। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने वालों के जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
बताया जाता है कि स्थानीय अखबार दैनिक असोम ‘Dainik Asom’ में संवाददाता राजेन डेका पर बृहस्पतिवार की रात कहीं जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को गुवाहाटी के मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि यह हमला क्यों किया गया, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब राजेन डेका से पूछताछ कर हमले की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं असम के मुख्यमंत्री र्बानंद सोनोवाल ने पुलिस को इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बारे में डीजीपी से भी बातचीत की है।
टैग्स पत्रकार पर हमला राजेन डेका दैनिक असम