होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB ने सुदर्शन न्यूज को दी इस कार्यक्रम के प्रसारण की मंजूरी

MIB ने सुदर्शन न्यूज को दी इस कार्यक्रम के प्रसारण की मंजूरी

सुदर्शन न्यूज चैनल के कार्यक्रम ‘नौकरशाही जिहाद’ को केंद्र सरकार ने प्रसारित करने की हरी झंडी दे दी है। मंत्रालय की ओर से चैनल को यह निर्देश भी दिया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सुदर्शन न्यूज चैनल के कार्यक्रम ‘नौकरशाही जिहाद’ को केंद्र सरकार ने प्रसारित करने की हरी झंडी दे दी है। मंत्रालय की ओर से चैनल को यह निर्देश भी दिया गया है कि उनका कार्यक्रम स्थापित नियमों का उल्लंघन न करे। मंत्रालय ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, न्यूज चैनल की ओर से सूचना-प्रसारण मंत्रालय को सौंपे लिखित जवाब में कहा गया है कि ‘यह शो किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं करता है और यदि शो में किसी भी प्रकार के कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाए’।

उधर, दूसरी तरफ शुक्रवार यानी आज सूचना-प्रसारण मंत्रालय के इसी आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर चुनौती दी गई थी और शो के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई थी। हालांकि जस्टिस नवीन चावला ने शो के प्रसारण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

अधिवक्ता शादान फरसाट के माध्यम से दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि केंद्र ने प्रस्तावित शो को प्रतिबंधित करने के लिए केबल टीवी अधिनियम की धारा 19 और 20 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग नहीं किया।

आपको बता दें कि यह शो, पहले 28 अगस्त को चैनल पर प्रसारित किया जाना था, लेकिन उससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी और केंद्र सरकार को आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था। कोर्ट की ओर से यह रोक तब तक के लिए लगाई गई थी, जब तक केंद्र सरकार इस पर कोई फैसला नहीं लेती है।

सुदर्शन न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुरेश चव्हाणके ने शो के प्रसारण को लेकर ट्वीट कर कहा, ‘सत्यमेव जयते, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुदर्शन पर लगाए प्रतिबंध पर हिन्दुस्तान सरकार की राय मांगी थी, सरकार ने प्रसारण से पूर्व रोक लगाने से मना किया है। सुप्रीम कोर्ट का पहले ही यह निर्णय था। अब शुक्रवार 8pm #नौकरशाही_जिहाद #UPSCJihad पर ऐतिहासिक Bindas Bol होगा।

दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें कहा गया था कि सुदर्शन न्यूज चैनल के कार्यक्रम ‘बिंदास बोल’ के अंतर्गत प्रसारित होने वाला शो हेट स्पीच को बढ़ावा देता है और जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों और मुस्लिम कम्युनिटी को बदनाम करता है।

 


टैग्स चैनल सूचना-प्रसारण मंत्रालय सुदर्शन न्यूज नौकरशाही जिहाद
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

3 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago