होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB का बड़ा कदम: पत्रकारों व क्रिएटर्स को अडानी पर 221 सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का नोटिस

MIB का बड़ा कदम: पत्रकारों व क्रिएटर्स को अडानी पर 221 सोशल मीडिया पोस्ट हटाने का नोटिस

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने कई पत्रकारों, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) से जुड़े वीडियो और पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने कई पत्रकारों, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) से जुड़े वीडियो और पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई इसी महीने की शुरुआत में कंपनी द्वारा दायर मानहानि केस में दिल्ली की एक अदालत से मिले गैग ऑर्डर के बाद हुई है।

16 सितंबर 2025 को जारी नोटिस के मुताबिक, मंत्रालय ने 138 यूट्यूब लिंक और 83 इंस्टाग्राम पोस्ट्स को फ्लैग किया है। केवल न्यूजलॉन्ड्री को ही 42 वीडियो हटाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा रवीश कुमार, ध्रुव राठी, द वायर, HW न्यूज, आकाश बनर्जी का द देशभक्त और द न्यूज मिनट का कंटेंट भी इस लिस्ट में शामिल है। आदेश का दायरा सिर्फ इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सटायर, एक्सप्लेनर वीडियो और यहां तक कि सब्सक्रिप्शन अपील्स भी शामिल हैं, जिनमें अडानी से जुड़ी कवरेज दिखी।

फ्लैग किए गए कंटेंट में TV Newsance के एपिसोड्स, NDTV पर अडानी टेकओवर पर चर्चाएं और पत्रकार श्रीनिवासन जैन के शरद पवार और अजित पवार के साथ इंटरव्यू भी हैं, जिनमें दोनों ने 2019 की एक राजनीतिक बैठक में गौतम अडानी की भूमिका को स्वीकार किया था। इसमें कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक इंटरव्यू भी शामिल है, जिसमें उन्होंने सेंसरशिप पर मजाक किया था।

मंत्रालय ने अपने नोटिस में 6 सितंबर को रोहिणी कोर्ट द्वारा दिए गए अंतरिम निषेधाज्ञा (interim injunction) का हवाला दिया है, जिसमें पत्रकार परनजॉय गुहा ठाकुरता, रवि नायर और अन्य को अडानी एंटरप्राइजेज के खिलाफ कथित मानहानिकारक कंटेंट हटाने का निर्देश दिया गया था। वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंग ने सवाल उठाया कि जब आदेश गूगल और मेटा जैसे इंटरमीडियरीज के लिए था, तो मंत्रालय ने हस्तक्षेप क्यों किया। उन्होंने इसे “न्यायिक प्रक्रिया से पहले की कार्रवाई” बताया। वहीं, ठाकुरता, जिन पर 2017 से अडानी के कई मानहानि केस चल रहे हैं, ने कहा कि वे इस आदेश को चुनौती देंगे। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और अपनी रिपोर्टिंग के साथ खड़े रहने की बात कही।

अडानी एंटरप्राइजेज की ओर से पेश वरिष्ठ वकील जगदीप शर्मा ने दलील दी कि बार-बार “दुर्भावनापूर्ण” रिपोर्ट्स फैलने से कंपनी की ब्रांड वैल्यू और निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने 2023 की हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का भी हवाला दिया। अदालत ने कंपनी की प्रतिष्ठा की रक्षा से सहमति जताई, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि जांच और अदालत की कार्यवाही पर निष्पक्ष और सही रिपोर्टिंग सुरक्षित रहेगी।

पब्लिशर्स को मंत्रालय के आदेश का पालन 36 घंटे के भीतर करने को कहा गया था। हालांकि 36 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर चुका है और अभी भी कुछ पेजों पर अडानी से जुड़े वीडियो दिखाई दे रहे हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago