होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी टुडे नेटवर्क में इस बड़े पद पर नियुक्ति को MIB की हरी झंडी

टीवी टुडे नेटवर्क में इस बड़े पद पर नियुक्ति को MIB की हरी झंडी

कंपनी ने आठ फरवरी को दी थी सूचना, किया जा रहा था मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

पंकज शर्मा 6 years ago

सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB)  ने ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) में नीरा मल्होत्रा की एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में पांच वर्ष तक के लिए नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। बताया जाता है कि कंपनी ने नीरा मल्होत्रा की इस पद पर नियुक्ति के बारे में आठ फरवरी को ही सूचना दे दी थी, लेकिन इस बारे में शेयरहोल्डर्स और एमआईबी के अप्रूवल का इंतजार किय़ा जा रहा था।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गई सूचना में कंपनी का कहना है कि एमआईबी ने 20 जून को एक पत्र में नीरा मल्होत्रा की एडिशनल इंडिपेंडेट डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद इस पद पर नीरा मल्होत्रा की नियुक्ति 20 जून से प्रभावी हो गई है।

बता दें कि 63 वर्षीय मल्होत्रा ऑफिस मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं और उन्हें सोशल सर्विस व बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने का 37 साल से ज्यादा का अनुभव है। नीरा मल्होत्रा ‘Living Media India’ में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वह ‘Living Media India’ की ‘Audit Committee and Nomination & Remuneration Committee’ की मेंबर भी हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

 


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय टीवी टुडे नेटवर्क एमआईबी नीरा मल्होत्रा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago