होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनावी मतगणना पर MIB के इस आदेश से Zee News की प्लानिंग को लगा झटका
चुनावी मतगणना पर MIB के इस आदेश से Zee News की प्लानिंग को लगा झटका
जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स पर मतगणना कवरेज की तैयारियों की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद MIB ने जारी किया बयान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लोकसभा चुनाव में मतगणना की कवरेज को लेकर सूचना-प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने एक बयान जारी कर दोहराया है कि यह कवरेज सिर्फ न्यूज चैनल्स पर की जा सकती है। इस तरह की रिपोर्ट्स मिलने के बाद कि हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘जीटीवी’ (Zee TV) और हिंदी मूवी चैनल ‘जी ईटीसी’ (Zee ETC) भी चुनावी मतणना की तैयारी में हैं, मंत्रालय ने यह बयान जारी किया है।
मंत्रालय की ओर से 22 मई को जारी इस बयान में कहा गया है, ‘मंत्रालय द्वारा टीवी चैनल की अपलिंकिंग के लिए लाइसेंस सिर्फ दो कैटेगरी- नॉन न्यूज और करंट अफेयर्स और दूसरा न्यूज और करंट अफेयर्स कैटेगरी के तहत दिए जाते हैं। इसमें नॉन न्यूज और करंट अफेयर्स से तात्पर्य ऐसे टीवी चैनल से है, जिसके प्रोग्राम में न्यूज और करंट अफेयर्स का कंटेंट न हो। यानी नॉन न्यूज और करंट अफेयर्स चैनल्स के लिए अपने प्रोग्राम में न्यूज और करंट अफेयर्स का कंटेंट शामिल करना जरूरी नहीं है।’
इसके साथ ही चैनल की ओर से हिदायत दी गई है, ‘उपरोक्त गाइडलाइंस को देखते हुए सभी टीवी चैनल्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन गाइडलाइंस का किसी भी स्थिति में उल्लंघन न हो।’ गौरतलब है कि नॉन न्यूज कैटेगरी में आवेदन करते समय टीवी चैनल को ये अंडरटेकिंग देनी होती है कि यह पूरी तरह एंटरटेनमेंट चैनल है और इसके प्रोग्राम में न्यूज और करंट अफेयर्स का कंटेंट शामिल नहीं है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी इलेक्शन 2019 जी टीवी इलेक्शन कवरेज जनरल एंटरटेनमेंट चैनल जी ईटीसी जीईसी काउंटिंग डे कवरेज