होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / AI से बने फेक कंटेंट पर रोक के लिए MeitY ने नए नियमों का जारी किया मसौदा, मांगे सुझाव

AI से बने फेक कंटेंट पर रोक के लिए MeitY ने नए नियमों का जारी किया मसौदा, मांगे सुझाव

केंद्र सरकार ने इंटरनेट पर बढ़ते डीपफेक और फेक कंटेंट के खतरे से निपटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में बदलाव का मसौदा जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

केंद्र सरकार ने इंटरनेट पर बढ़ते डीपफेक और फेक कंटेंट के खतरे से निपटने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 में बदलाव का मसौदा जारी किया है। यह मसौदा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने जारी किया है और इस पर हितधारकों से 6 नवंबर 2025 तक सुझाव मांगे गए हैं।

मंत्रालय का कहना है कि हाल के समय में जेनरेटिव एआई (Generative AI) टूल्स के जरिए गलत जानकारी फैलाने, चुनावों को प्रभावित करने और लोगों की पहचान का दुरुपयोग करने के मामले बढ़े हैं। ऐसे में सरकार का लक्ष्य है कि इंटरनेट को खुला, सुरक्षित, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाया जाए, ताकि सिंथेटिक या एआई-जनित कंटेंट पर नियंत्रण रखा जा सके।

मसौदे में पहली बार “सिंथेटिक रूप से तैयार की गई जानकारी (synthetically generated information)” की एक औपचारिक परिभाषा दी गई है। साथ ही, यह भी प्रस्ताव है कि ऐसे कंटेंट पर स्पष्ट लेबल या डिस्क्लेमर लगाए जाएं ताकि यूजर असली और नकली कंटेंट में फर्क कर सकें। यह लेबल वीडियो या ऑडियो में कम से कम 10 प्रतिशत स्क्रीन या शुरुआती हिस्से में साफ तौर पर दिखना या सुनाई देना चाहिए।

इसके अलावा, सभी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को तकनीकी उपाय अपनाने होंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई कंटेंट एआई से बनाया गया है या नहीं, और फिर उसे सही तरह से लेबल किया जाए। जो प्लेटफॉर्म एआई कंटेंट बनाने या बदलने की सुविधा देते हैं, उन्हें भी ड्यू डिलिजेंस (सावधानीपूर्वक जांच) की प्रक्रिया का पालन करना होगा।

मंत्रालय ने कहा कि इन बदलावों का मकसद यूजर्स की सुरक्षा और एआई तकनीक में नवाचार के बीच संतुलन बनाए रखना है। इससे सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पारदर्शिता, जवाबदेही और ट्रेसबिलिटी बढ़ेगी, साथ ही एआई एप्लिकेशंस का विकास भी जारी रह सकेगा।

यह मसौदा अधिसूचना, आसान भाषा में तैयार व्याख्यात्मक नोट और संशोधित आईटी नियमों का एक समेकित संस्करण MeitY की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि सभी प्राप्त सुझावों को गोपनीय रूप में रखा जाएगा ताकि हितधारक बिना किसी झिझक के अपनी राय दे सकें। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

11 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

3 hours ago