होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार मेघा प्रसाद ने ‘एबीपी नेटवर्क’ में इस बड़े पद पर किया नई पारी का आगाज
वरिष्ठ पत्रकार मेघा प्रसाद ने ‘एबीपी नेटवर्क’ में इस बड़े पद पर किया नई पारी का आगाज
मेघा प्रसाद इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ बतौर सीनियर एडिटर (पॉलिटिक्स) जुड़ी हुई थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार मेघा प्रसाद ने ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के साथ मीडिया में अपनी नई पारी का आगाज किया है। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में सीनियर एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स) के पद पर जॉइन किया है।
मेघा प्रसाद इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ बतौर सीनियर एडिटर (पॉलिटिक्स) जुड़ी हुई थीं। हालांकि यहां उनकी पारी काफी संक्षिप्त यानी महज छह महीने रही। इससे पहले वह करीब 17 साल तक ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) का हिस्सा रही हैं। यहां उन्होंने ट्रेनी रिपोर्टर से सीनियर एडिटर तक का लंबा सफर तय किया।
उन्होंने वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनावों की पॉलिटिकल कवरेज का नेतृत्व किया है। इसके तहत उन्होंने देशभर से व्यापक कवरेज प्रदान की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी राजनीतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करना शामिल रहा है।
मेघा प्रसाद ने ‘टाइम्स नाउ’ में मुंबई और पश्चिमी भारत ब्यूरो का करीब 10 वर्षों तक नेतृत्व किया और इस दौरान मुंबई के 26/11 और शीना बोरा मर्डर केस जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज को मजबूत धार दी।
इसके अलावा ‘टाइम्स नाउ’ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गुजरात ब्यूरो के प्रमुख के रूप में चार वर्षों तक कार्य किया और कई प्रमुख घटनाओं पर विशेष कवरेज कीं। जैसेः सोराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़, इशरत जहां मुठभेड़, गुजरात दंगे और वडोदरा दंगों की SIT जांच आदि।
टैग्स एबीपी न्यूज मेघा प्रसाद