होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से अलग हुए नवीन किशोर, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से अलग हुए नवीन किशोर, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

वह इस संस्थान में करीब चार साल से कार्यरत थे और बतौर एसोसिएट सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर प्रोडक्शन टीम को भी लीड किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन किशोर ने नए साल पर बड़ा फैसला लेते हुए ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbhart) से इस्तीफा दे दिया है। वह इस संस्थान में करीब चार साल से कार्यरत थे और बतौर एसोसिएट सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस दौरान उन्होंने यहां पर प्रोडक्शन टीम को भी लीड किया।

समाचार4मीडिया से बातचीत में नवीन किशोर ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। अपनी नई पारी के बारे में नवीन किशोर का कहना था कि वह एक अन्य प्रमुख न्यूज चैनल में जॉइन करने जा रहे हैं, जिसके बारे में वह जल्द ही जानकारी शेयर करेंगे।

मूल रूप से हजारीबाग, झारखंड के रहने वाले नवीन किशोर को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। खबरों को सजाने-संवारने की विधा में एक्सपर्ट नवीन किशोर ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत एक प्रोडक्शन हाउस से की थी। इसके बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) का रुख किया। यहां से वह ‘सहारा’ (Sahara) न्यूज चैनल चले गए।

हालांकि महज एक साल में ही उन्होंने यहां से बाय बोल दिया। उसके बाद नवीन किशोर `टीवी टुडे’ (TV Today) ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) से जुड़ गए। ‘आजतक’ में नवीन किशोर ने करीब 19 साल की पारी खेली, जहां उन्होंने पैकेजिंग टीम को लीड किया। इसके बाद वह ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ आ गए थे, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया की ओर से नवीन किशोर को उनकी नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

6 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

6 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

8 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

11 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

14 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

8 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

6 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

8 hours ago