होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया इंडस्ट्री पर भी टूट रहा कोरोना का कहर, शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला

मीडिया इंडस्ट्री पर भी टूट रहा कोरोना का कहर, शुरू हुआ छंटनी का सिलसिला

धीमी अर्थव्यवस्था के दौर से धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रही मीडिया इंडस्ट्री के सामने कोरोनावायरस (कोविड-19) के रूप में फिर एक परेशानी आ गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

धीमी अर्थव्यवस्था के दौर से धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रही मीडिया इंडस्ट्री के सामने कोरोनावायरस (कोविड-19) के रूप में फिर एक परेशानी आ गई है। इस महामारी के कारण मीडिया इंडस्ट्री आर्थिक रूप से काफी प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में देश के तमाम मीडिया संस्थानों से एंप्लायीज को निकाले जाने अथवा उनकी सैलरी में कटौती की खबरें आनी शुरू हो गई हैं।

करीब एक हफ्ते पहले की ही बात है, जब ‘एक्सप्रेस ग्रुप’ ने अपने एंप्लायीज को बताया था कि उनकी सैलरी में अस्थायी तौर पर कटौती की जा रही है। यहां एडिटोरियल टीम में 10 से 30 प्रतिशत की सैलरी कटौती के बीच चीफ एडिटर राजकमल झा ने भी सैलरी में 100 प्रतिशत की कटौती की है। इसके बाद ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ अखबार ने भी अपने स्टाफ को सैलरी में कटौती करने के लिए कहा। यही नहीं, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के शीर्ष प्रबंधन ने स्वैच्छिक रूप से अपनी सैलरी में 25 प्रतिशत की कटौती कर ली।    

सोमवार को तमाम मीडिया संस्थानों से सैलरी में कटौती की खबरों के बाद कुछ जगह एंप्लायीज को नौकरी से निकाले जाने के मामले भी सामने शुरू हो गए। ऐसा ही मामला हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूजनेशन’ से निकलकर सामने आया, जहां पर चैनल ने अंग्रेजी डिजिटल की टीम के तमाम पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बीच यह भी खबर मिली कि ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ अपनी ‘संडे मैगजीन’ टीम को भी बाहर करने जा रहा है। इस बारे में पत्रकार नोना वालिया ने फेसबुक पर एक पोस्ट की, जिसमें उनका कहना था, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया की संडे मैगजीन की पूरी टीम को बाहर जाने के लिए कह गिया गया है। इस बारे में मुझे मेरी बॉस पूनम सिंह ने फोन किया।’     

शाम होते सोशल मीडिया और विभिन्न मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की खबरों की बाढ़ सी आ गई। कुछ ने जहां नौकरी से निकाले जाने की बात कही तो कई ने सैलरी में कटौती का मुद्दा उठाया।

‘एनडीटीवी’ के बारे में खबर आई कि यहां एंप्लायीज की सैलरी में 50 प्रतिशत तक कटौती की घोषणा की गई है। डिजिटल मीडिया में भी कटौती किए जाने की खबरें हैं। बताया जाता है कि न्यूज पोर्टल ‘द क्विंट’ ने भी अपने करीब आधे स्टाफ को लीव विदाउट पे (leave without pay) पर जाने के लिए कह दिया है। संस्थान द्वारा जारी मेल में कहा गया है कि देश में पिछले दो वर्षों के दौरान आर्थिक मंदी का दौर रहा है। क्विंट ने इसका मजबूती से मुकाबला करते हुए अपना काम जारी रखा और विभिन्न जॉनर्स जैसे- फैक्ट चेकिंग, सिटीजन जर्नलिज्म, मल्टीमीडिया स्टोरीटैलिंग में बेंचमार्क स्थापित किए। अब हम वास्तव में एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहे हैं।

‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ ने एक मेल जारी कर कहा है, ‘संस्थान की ओर से अप्रैल महीने की सैलरी में कटौती की जा रही है। जिन लोगों की ग्रॉस सीटीसी छह लाख रुपए सालाना है, उन्हें इस सैलरी कटौती से मुक्त रखा गया है। इससे ज्यादा सीटीसी वालों की सैलरी में कटौती की जाएगी।’ इस मेल में यह भी कहा गया है कि अप्रैल में यह कदम अस्थायी तौर पर उठाया गया है और उम्मीद है कि मई से स्थिति पहले की तरह सामान्य हो जाएगी और सैलरी पूर्ववत मिलती रहेगी।

इसके अलावा कई अखबारों और न्यूज चैनल्स द्वारा भी एंप्लायीज की सैलरी मे 30 प्रतिशत तक की कटौती की बात सामने आई है। इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में इससे भी बुरी खबरें आ सकती हैं, जिनमें छंटनी तक की खबरें हो सकती हैं।


टैग्स एनडीटीवी हिन्दुस्तान टाइम्स इंडियन एक्सप्रेस बिजनेस स्टैंडर्ड टाइम्स ग्रुप क्विंट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कोविड-19 कोरोनावायरस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago