होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभिनेत्री से जुड़े मामले में न्यूज चैनल समेत मीडिया हाउस दोषी करार, चुकाने होंगे 50 लाख

अभिनेत्री से जुड़े मामले में न्यूज चैनल समेत मीडिया हाउस दोषी करार, चुकाने होंगे 50 लाख

सितंबर 2013 में दर्ज कराए गए मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बेंगलुरु की एक अदालत ने अभिनेत्री और पूर्व लोकसभा सदस्य दिव्य स्पंदना उर्फ राम्या की छवि धूमिल करने के आरोप में ‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ (Asianet News Network) और इसके सहायक चैनल ‘सुवर्णा न्यूज 24×7’ (Suvarna News 24×7 ) को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने मीडिया हाउस को क्षतिपूर्ति के रूप में 50 लाख रुपए का हर्जाना देने के आदेश दिए हैं। मीडिया हाउस को हर्जाने की रकम दो माह के भीतर राम्या को देनी होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि आईपीएल फिक्सिंग मामले में बिना सबूतों के अभिनेत्री से जुड़ी कोई भी खबर प्रकाशित/प्रसारित नहीं की जाएगी। बता दें कि ‘सुवर्णा न्यूज 24×7’ एक कन्नड़ न्यूज चैनल है। इसका संचालन ‘एशियानेट न्यूज नेटवर्क’ के तहत किया जाता है।

अभिनेत्री से नेता बनीं राम्या ने चैनल के खिलाफ यह मामला 2013 में उस समय दर्ज कराया था, जब ‘सुवर्णा न्यूज’ ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग घोटाले को लेकर ‘Betting Raniyaru’ (Betting Queens) शीर्षक से प्रसारित एक खबर में कथित रूप से राम्या की संलिप्तता बताई थी। इसके बाद इस कन्नड़ अभिनेत्री ने मामला दर्ज कराया था कि इस मामले से जुड़ीं विभिन्न न्यूज रिपोर्ट्स और शो में उनके फोटो व विडियो का इस्तेमाल किया गया था, जिससे यह लगने लगा कि वह स्पॉट फिक्सिंग मामले से जुड़ी हुई थीं, जबकि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं था। राम्या ने इस मामले में क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि आईपीएल के सीजन एक से पांच तक राम्या आईपीएल की टीम ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ की ब्रैंड एंबेसडर थीं। स्पॉट फिक्सिंग का मामला आईपीएल के छठे सीजन से जुड़ा हुआ था। राम्या के वकील का कोर्ट में कहना था अभिनेत्री उस दौरान कर्नाटक के विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे कैंपेन में व्यस्त थीं और आईपीएल के छठे सीजन में सक्रिय रूप से नहीं जुड़ी हुई थीं। वहीं, बचाव पक्ष का कहना था कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स में अभिनेत्री का सीधा हवाला नहीं दिया था। उन्होंने सिर्फ एक बुकी के हवाले से यह खबर दी थी, जिसने कहा था कि दो कन्नड़ अभिनेत्रियां इसमें शामिल थीं।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद बचाव पक्ष इस मामले में स्पॉट फिक्सिंग और आईपीएल के छठे सीजन में राम्या की संलिप्तता को उजागर करने में नाकामयाब रहा, इसके बाद आठवें अतिरिक्त शहरी सिविल एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश पाटिल नागलिंगे गौड़ा ने इस मामले में राम्या के पक्ष में फैसला सुनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में ‘सुवर्णा 24x7’ के एडिटर-इन-चीफ अजीत का कहना है कि वे कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे।


टैग्स बेंगलुरु कोर्ट कांग्रेस नेता दिव्य स्पंदना राम्या एशियानेट न्यूज नेटवर्क सुवर्णा न्यूज 24×7 Suvarna News 24×7 कन्नड़ अभिनेत्री
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago