होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब एक्टिंग की दुनिया में भी नजर आएंगे मीडिया मुगल डॉ. अनुराग बत्रा

अब एक्टिंग की दुनिया में भी नजर आएंगे मीडिया मुगल डॉ. अनुराग बत्रा

‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। दरअसल, मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाढ़ने के बाद वह अब एक्टिंग के क्षेत्र में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वह ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म से करेंगे। वह ओवर द टॉप मीडिया सर्विस प्लेटफॉर्म ‘EORTV’ की वेब सीरीज 'Game of the Sexes' से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। 

इस वेब सीरीज में शाहबाज खान, रुमाना मोला, सचिन वर्मा, स्नेहा बाग, रिया दीपसी, ईशानी शर्मा, बिंदिया तिवारी, पीयूष रानाडे, शोभित अत्रे और राजकुमार भी अपनी भूमिका निभाएंगे।

क्रिकेट पर आधारित इस वेबसीरीज में डॉ. अनुराग बत्रा क्रिकेट बोर्ड चीफ नड्डा का किरदार निभाएंगे। EORtv की इस सीरीज का निर्देशन जाने-माने निर्देशक दीपक पांडेय करेंगे। 

इस बारे में डॉ. बत्रा का कहना है कि जब EORtv की टीम उनके पास इस सीरीज में एक्टिंग करने का प्रस्ताव लेकर आई तो शुरू में उन्हें थोड़ा अजीब लगा। 

डॉ. बत्रा के अनुसार, ‘क्रिकेट पर आधारित इस सीरीज में एक प्रमुख भूमिका के दिलचस्प व कैरेक्टर ने मुझे यह देखने के लिए उत्साहित किया कि मेरे सामने यह मौका कैसे आया। मैं इस क्रिएटिव की दुनिया में एक नए अनुभव लेने जा रहा हूं, लेकिन कंटेंट क्रिएशन की दिशा में मेरा पैशन जारी रहेगा।

'Game of the Sexes' की शूटिंग मुरादाबाद के शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में जनवरी 2021 में शुरू होगी और यह वेब सीरीज EORTV के प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा ओवर द टॉप ओटीटी एक्टिंग डेब्यू एंटरप्रिन्योर मीडिया मुगल
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago