होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मातृभूमि समूह के MD एमवी श्रेयम्स कुमार बने राज्यसभा सदस्य
मातृभूमि समूह के MD एमवी श्रेयम्स कुमार बने राज्यसभा सदस्य
केरल से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए हुए उपचुनाव में मातृभूमि समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर एमवी श्रेयम्स कुमार ने जीत दर्ज की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
केरल से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए हुए उपचुनाव में मातृभूमि समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर एमवी श्रेयम्स कुमार ने जीत दर्ज की। एमवी श्रेयम्स कुमार लोकतांत्रिक जनता दल की केरल इकाई के अध्यक्ष हैं और दो बार विधायक रह चुके हैं।
अपने सांसद पिता वीरेंद्र कुमार की मौत के बाद खाली पड़ी सीट पर हुए राज्यसभा उपचुनाव में लेफ्ट पार्टी के श्रेयम्स ने कांग्रेस उम्मीदवार को 47 वोटों के अंतर से हराया। मतदान में पड़े कुल 130 वोटों में श्रेयम्स को 88 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को 41 वोट ही मिले। एमवी श्रेयम्स कुमार के पिता का निधन 28 मई, 2020 को हो गया था। वे 84 साल के थे।
एम.वी. श्रेयम्स कुमार इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के केरल रीजनल कमेटी के चेयरमैन हैं। इसके अतिरिक्त वे न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेजिडेंट और इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन के ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट भी हैं।
टैग्स केरल एमवी श्रेयम्स कुमार