होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मंत्रीजी ने पत्रकार से मांगी माफी, जानिए आखिर क्या है माजरा

मंत्रीजी ने पत्रकार से मांगी माफी, जानिए आखिर क्या है माजरा

महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता जितेंद्र अवध ने सोमवार को कथित तौर पर एक रिपोर्टर के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता जितेंद्र अवध ने सोमवार को कथित तौर पर एक रिपोर्टर के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। मामला तूल पकड़ने के बाद उन्होंने ‘गलतफहमी’ का हवाला देते हुए माफी मांग ली।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार में शामिल पार्टी के सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जितेंद्र अवध सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं की एक प्रतिनिधि के साथ पहुंचे थे।

पत्रकारों ने इस बैठक से पहले जितेंद्र अवध  को देखकर सवाल पूछना शुरू किया। लेकिन मंत्रीजी उनमें से एक पत्रकार का सवाल सुनकर कथित तौर पर नाराज हो गए और वहां से जाने लगे। पीटीआई के सूत्रों ने बताया कि अवध ने दूर जाकर रिपोर्टर पर निशाना साधते हुए अपशब्द कहे, जिसके बाद रिपोर्टर ने उनकी इस हरकत का विरोध किया।

वहीं, मुंबई प्रेस क्लब ने एनसीपी नेता के इस दुर्व्यवहार की कड़ी आलोचना की। क्लब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कहा कि टीवी पत्रकार अपने सहयोगी सोमदत्त शर्मा (CTV) के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अवध के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है।

क्लब ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार को भी टैग करते हुए लिखा कि हम अनुचित कार्य की निंदा करते हैं और अपने टीवी मीडिया सहयोगियों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

हालांकि इसके बाद, मंत्रीजी ने अपने ट्विटर हैंडल से माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं उनके (पत्रकार के) एक सवाल से असहमत था, जो उन महिलाओं के लिए पूछा गया था, जिनका मैं प्रतिनिधित्व कर रहा था। इसके बाद तुरंत मैंने अपनी नाराजगी व्यक्त की और फिर वहां से चला गया। इसके बाद मेरे होंठ देखकर रिपोर्टर को गलतफहमी हो गई, जोकि मुझसे बहुत दूर खड़ा था। उसे लगा कि मैं उसे लेकर कुछ कह रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं था। पर फिर भी मैं इस घटना के लिए माफी मांगता हूं।

 


टैग्स रिपोर्टर माफी जितेंद्र अवध अध्यक्ष शरद पवार अपशब्द
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

6 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago