होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कंटेंट को लेकर लोकमत समूह ने उठाया ये बड़ा कदम

कंटेंट को लेकर लोकमत समूह ने उठाया ये बड़ा कदम

प्रतिष्ठित मराठी मीडिया समूह ‘लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Lokmat Media Private Limited) ने एक नई पहल की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रतिष्ठित मराठी मीडिया समूह ‘लोकमत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Lokmat Media Private Limited) ने एक नई पहल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मीडिया समूह ने ‘गुलबदन टॉकीज प्राइवेट लिमिटेड’ (Gulbadan Talkies Private Limited) में हिस्सेदारी हासिल की है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में ‘लोकमत मीडिया’ के एडिटोरियल व जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर ऋषि दर्डा का कहना है, ‘इस हिस्सेदारी का इस्तेमाल कंटेंट की रेंज को और व्यापक बनाने में किया जाएगा। हमेशा से हमारा मानना है कि रीजनल कंटेंट के द्वारा कंज्यूमर्स से जुड़ाव को और मजबूत किया जा सकता है। इस साझेदारी से हम अपने ऑडियंस को शानदार और बेहतर कंटेंट देने की दिशा में काम करेंगे।’

गौरतलब है कि मुंबई में स्थित ‘गुलबदन टॉकीज’ भारतीय डिजिटल पार्टी (BhaDiPa) का संचालन करता है, जो कॉमेडी, ट्रेवल और म्यूजिक आदि जॉनर में कंटेंट तैयार करता है। इसके अलावा यह कुछ मीडिया प्लेयर्स के लिए वेब सीरीज भी प्रड्यूस करता है। इस बारे में ‘गुलबदन टॉकीज’ की सीईओ और फाउंडिंग डायरेक्टर पाउला मैकग्लिन (Paula McGlyn) का कहना है, ‘हम चाहते हैं कि लोकमत मीडिया के साथ हमारा यह संबंध लंबे समय तक बना रहे।’


टैग्स ऋषि दर्डा लोकमत मीडिया गुलबदन टॉकीज
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago