होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार पर कसा कानून का शिकंजा, ये है गंभीर आरोप

महिला पत्रकार पर कसा कानून का शिकंजा, ये है गंभीर आरोप

स्थानीय अदालत ने महिला पत्रकार को न्यायिक हिरासत में भेजा

पंकज शर्मा 6 years ago

वरिष्ठ पत्रकार और तेलुगु न्यूज नेटवर्क ‘मोजो टीवी’ (Mojo TV) की पूर्व सीईओ रेवती पोगडांडा (Revathi Pogadadanda) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को रेवती की यह गिरफ्तारी एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत की है। बताया जाता है कि इस मामले में जातीय दलित हकुला पोरता समिति (, Jatiya Dalitha Hakkula Porata Samithi) के राष्ट्रीय महासचिव वरप्रसाद उर्फ हमरा प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

इस शिकायत में प्रसाद का कहना था कि केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के लेकर चर्चा के लिए उन्हें चैनल में बतौर गेस्ट बुलाया गया था, जहां रेवती और उनके सहयोगी रघु ने जानबूझकर उन्हें अपमानित किया था। इस शो को रेवती और रघु ने मॉडरेट किया था, जहां पर उनकी वरप्रसाद से तीखी बहस हो गई थी, जिसके बाद वरप्रसाद को शो से बाहर जाने को कह दिया गया था।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच में रेवती पुलिस का सहयोग नहीं कर रही थीं। इससे पहले भी उन्हें दो बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद अब पुलिस ने रेवती को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रेवती को इसके बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स पत्रकार की गिरफ्तारी मोजो टीवी रेवती पोगडांडा वरप्रसाद
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago