होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘रिजल्टिक्स’ में यह बड़ा पद हुआ खाली, कुलमीत बावा ने दिया इस्तीफा
‘रिजल्टिक्स’ में यह बड़ा पद हुआ खाली, कुलमीत बावा ने दिया इस्तीफा
माना जा रहा है कि वह जल्द ही भारत में एक प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ का पदभार संभालेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
डिजिटल क्षेत्र में नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनी ‘रिजल्टिक्स’ (Resulticks) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और ‘जापान एंड एशिया पैसिफिक’ (JAPAC) के प्रेजिडेंट कुलमीत बावा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही भारत में एक प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ का पदभार संभालेंगे। हालांकि, वह किस टेक्नोलॉजी कंपनी से जुड़ने जा रहे हैं, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।
‘रिजल्टिक्स’ के साथ कुलमीत बावा करीब एक साल से जुड़े हुए थे और सीईओ व को-फाउंडर ‘रेडिका सुब्रमण्यम’ (Redickaa Subramanium) के साथ काम कर रहे थे। वर्ष 2017 में ‘रिजल्टिक्स’ की स्थापना की गई थी और यह एशिया का पहला प्लेटफॉर्म बन गया है, जिसे मल्टीचैनल कैंपेन मैनेजमेंट के लिए ‘Gartners Magic Quadrant’ में रखा गया है। इसे मल्टीचैनल मार्केटिंग हब के लिए 2018 और 2019 Magic Quadrant में भी नामित किया जा चुका है।
‘रिजल्टिक्स’ से पहले कुलमीत बावा ‘एडोब’ (साउथ एशिया) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। एडोब इंडिया में उन्होंने करीब साढ़े सात सात लंबी पारी खेली। इसके अलावा वह करीब 12 साल तक भारतीय सेना में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने प्राइवेट सेक्टर का रुख कर लिया था।
‘एडोब’ से पहले कुलमीत बावा ‘सन माइक्रोसिस्टम्स’ (Sun Microsystems) और ‘माइक्रोसॉफ्ट इंडिया’ (Microsoft India) में बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। कुलमीत ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद से मार्केटिंग में एमबीए किया है, इसके अलावा वह देश की प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे के छात्र भी रह चुके हैं।
टैग्स कुलमीत बावा रिजल्टिक्स रेडिका सुब्रमण्यम