होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Star Jalsha’ की बिजनेस हेड होंगी कौस्तुवी घोष

‘Star Jalsha’ की बिजनेस हेड होंगी कौस्तुवी घोष

कौस्तुवी घोष इससे पहले डिज्नी स्टार में जनरल मैनेजर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL), वायकॉम18 मीडिया और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के जॉइंट वेंचर में स्टार जलसा (Star Jalsha) की बिजनेस हेड के रूप में कौस्तुवी घोष को नियुक्त किया गया है। कौस्तुवी घोष इससे पहले डिज्नी स्टार में जनरल मैनेजर के पद पर अपनी भूमिका निभा रही थीं। कौस्तुवी घोष को स्टार टीवी नेटवर्क की तमाम इकाइयों में विभिन्न पदों पर काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव  है।

देश-दुनिया के तमाम नियामकीय स्वीकृतियों के बाद इस नए जॉइंट वेंचर का गठन किया गया है। इस विलय में वायकॉम18 और जियोसिनेमा की मीडिया संपत्तियों का स्टार इंडिया के साथ मिलकर एक बड़ा मीडिया समूह बना है। इस समूह का कुल मूल्य लगभग 70,352 करोड़ रुपये (8.5 बिलियन यूएस डॉलर) है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस संयुक्त इकाई में 11,500 करोड़ रुपये (1.4 बिलियन यूएस डॉलर) का अतिरिक्त निवेश कर इसे मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस जॉइंट वेंचर में 56 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बहुमत हिस्सेदारी रखते हुए इसे नेतृत्व प्रदान किया है। डिज्नी के पास इसमें 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि वायकॉम18 का योगदान 46.82 प्रतिशत का है। इस रणनीतिक गठजोड़ से स्टार, कलर्स, जियोसिनेमा, और हॉटस्टार जैसे भारत के लोकप्रिय एंटरटेनमेंट ब्रैंड्स एक ही इकाई के नीचे आ गए हैं।

यह नया मीडिया समूह हर वर्ष 30,000 से अधिक घंटों का कंटेंट तैयार करेगा और इसके तहत 100 से अधिक टीवी चैनल्स संचालित किए जाएंगे। इसके साथ ही, संयुक्त डिजिटल का सबस्क्राइबर्स बेस 5 करोड़ से अधिक तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह भारत का एक प्रमुख मीडिया और एंटरटेनमेंट समूह बनेगा। 


टैग्स वायकॉम18 स्टार इंडिया नेटवर्क स्टार जलसा रिलायंस डिज्नी मर्जर कौस्तुवी घोष
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

48 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

59 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago