होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर Khabri से जुड़े दुष्यंत कोहली
इस बड़े पद पर Khabri से जुड़े दुष्यंत कोहली
हिंदी डिजिटल ऑडियो कंटेंट प्लेटफॉर्म ‘खबरी’ को जॉइन करने से पहले दुष्यंत कोहली ‘nexGTv’ में चीफ ग्रोथ ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
हिंदी डिजिटल ऑडियो कंटेंट प्लेटफॉर्म ‘खबरी’ (Khabri) ने दुष्यंत कोहली को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस, विस्तार और ओवरऑल ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होंगे। डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने का कोहली को 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। इंडस्ट्री की बेहतर समझ के साथ उन्हें टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी महारत हासिल है।
कोहली ने पेरिस के ‘École des Ponts Business School’ से मार्केटिंग और आईटी में एमबीए किया हुआ है। पूर्व में वह देश-विदेश की तमाम बड़ी कंपनियों जैसे- Mamba CJSC (wamba.com), HT Mobile Solutions (A JV of Velti plc and HT Media), Zapak Digital Entertainment, BCCL और Indian Expres आदि के साथ काम कर चुके हैं।
‘खबरी’ को जॉइन करने से पहले कोहली ‘nexGTv’ में चीफ ग्रोथ ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। दुष्यंत कोहली की नियुक्ति के बारे में ‘खबरी’ के को-फाउंडर और सीईओ पुलकित शर्मा ने कहा, ‘दुष्यंत ने कई उभरते हुए व्यवसायों को स्थापित ब्रैंड्स में बदलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ सालों में वह तमाम कंपनियों में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं। हमें विश्वास है कि विषय पर अच्छी पकड़ और अनुभव की बदौलत दुष्यंत ‘खबरी’ को एक नए मुकाम तक ले जाएंगे।’
वहीं, इस बारे में कोहली का कहना है, ‘खबरी के साथ अपनी नई पारी शुरू करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। तमाम बड़ी कंपनियों के साथ काम करने के बाद मैं ऐसे स्टार्टअप से जुड़ना चाहता था जो भारत में ‘ओवर द टॉप’ क्षेत्र में व्याप्त गैप को पूरा करने में जुटा है और ‘खबरी’ बहुत अच्छे अवसर के रूप में सामने आया है। मैं कंपनी को सफलता के नए मुकाम पर ले जाने के लिए तत्पर हूं।’
टैग्स ओटीटी प्लेटफॉर्म दुष्यंत कोहली डिजिटल ऑडियो कंटेंट खबरी