होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विधानसभा की कार्यवाही के सीधे प्रसारण के लिए इस राज्य में शुरू हुआ चैनल
विधानसभा की कार्यवाही के सीधे प्रसारण के लिए इस राज्य में शुरू हुआ चैनल
केरल विधानसभा के सीधे प्रसारण की कार्यवाही को लोगों तक पहुंचाने के लिए यहां खुद का एक टेलिविजन चैनल लॉन्च किया गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
केरल विधानसभा के सीधे प्रसारण की कार्यवाही को लोगों तक पहुंचाने के लिए यहां खुद का एक टेलिविजन चैनल लॉन्च किया गया, जिसका नाम 'सभा टीवी' रखा गया। इस टेलीविजन चैनल का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को किया।
ओम बिरला ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए 'सभा टीवी' का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में केरल विधानसभा का विशिष्ट स्थान हैं। उन्होंने विधानसभा की प्रक्रिया डिजिटल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए किये गए प्रयासों की भी सराहना की।
वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी उम्मीद जताई है कि 'सभा टीवी' का काम विधानसभा के इतिहास में एक निर्णायक कदम होगा। नए युग में, मीडिया विधायिका पर उतना ध्यान नहीं दे रही है जितना पहले दिया करती थी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि अब कुछ बदलाव आएगा और विधानसभा की कार्यवाही अधिक लोगों तक पहुंचेगी।
सीएम ने कहा कि सभा टीवी जल्दी से एक पूर्ण चैनल बन सकता है। सीएम ने कहा कि जितने ज्यादा लोग देखेंगे, समाज का कामकाज उतना ही बेहतर होगा।
टैग्स टीवी चैनल केरल विधानसभा सभा टीवी