होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज्यसभा चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच कार्तिकेय शर्मा ने दर्ज की जीत

राज्यसभा चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच कार्तिकेय शर्मा ने दर्ज की जीत

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विजेताओं को जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ में मतदान हुआ। इन चुनावों में मतदान को लेकर तमाम आरोप-प्रत्यारोपों और कड़े मुकाबले के बीच ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजय माकन को मामूली अंतर से हरा दिया है।

बताया जाता है कि कार्तिकेय शर्मा और अजय माकन को 29-29 वोट मिले, उसमें अनुपातिक फॉर्मूला लगने के बाद कार्तिकेय शर्मा विजयी घोषित हुए। कांग्रेस का एक वोट रद हुआ। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार भी राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

बता दें कि कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। उन्हें बीजेपी का समर्थन प्राप्त था। शुक्रवार को कार्तिकेय शर्मा ने चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर आर.के. नांदल की भूमिका पर कई सवाल उठाए थे। कार्तिकेय शर्मा ने इस बारे में चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: कार्तिकेय शर्मा ने रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका पर उठाए सवाल

कार्तिक शर्मा के नाम से 10 जून को मुख्य चुनाव आयोग को लिखे गए इस शिकायती पत्र में कार्तिकेय शर्मा ने आरोप लगाया था कि हरियाणा विधानसभा के सेक्रेट्री आर.के. नांदल निष्पक्षता से चुनाव करवाने की जगह कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में काम करते ज्यादा दिखे।

इसके साथ ही उन्होंने किरण चौधरी और बीबी बत्रा के वोट को रद करने की मांग भी उठाई थी। कार्तिकेय शर्मा ने आरोप लगाया था कि इन दोनों ने अपने वोट डालने के बाद दूसरों को दिखाए। बता दें कि कार्तिक शर्मा का वास्तविक नाम कार्तिकेय शर्मा है परंतु अंबाला शहर माडल टाउन एरिया की मतदाता सूची में उनका नाम कार्तिक शर्मा दर्शाया गया है इसलिए उन्होंने कार्तिक शर्मा के नाम से ही चुनाव लड़ा था।


टैग्स राज्यसभा आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा मतदान हरियाणा वोटिंग आर.के. नांदल रिटर्निंग ऑफिसर अजय माकन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago