होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Oxford India Forum’ को संबोधित करेंगी कली पुरी, महिला सशक्तिकरण पर होगा फोकस

‘Oxford India Forum’ को संबोधित करेंगी कली पुरी, महिला सशक्तिकरण पर होगा फोकस

‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप की एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ और वाइस चेयरपर्सन कली पुरी 21 जून 2025 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में होने वाले प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड इंडिया फोरम को संबोधित करेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप की एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ और वाइस चेयरपर्सन कली पुरी 21 जून 2025 को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में होने वाले प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड इंडिया फोरम को संबोधित करेंगी।

कली पुरी इस मंच पर ‘नेशन बिल्डर्स: वीमेन ऐट द हेल्म ऑफ इंडिया’ज फ्यूचर’ (Nation Builders: Women at the Helm of India's Future) विषय पर अपने विचार रखेंगी। यह विषय खुद उनके जीवन सफर से भी मेल खाता है, क्योंकि वे भारत की सबसे प्रभावशाली मीडिया लीडर्स में से एक हैं।

उनका सेशन इस बात पर रोशनी डालेगा कि मीडिया, बिजनेस, गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में महिलाएं कैसे नेतृत्व की भूमिका में भारत के वैश्विक दृष्टिकोण को आकार दे रही हैं।

एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिन्होंने न्यूज रूम को डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच और AI-आधारित इनोवेशन के जरिये नए आयाम दिए हैं, कली पुरी से इस प्लेटफॉर्म पर बेहद प्रभावशाली और प्रेरणादायक बातें सुनने को मिलने की उम्मीद है। उन्होंने भारत की पहली AI न्यूज एंकर लॉन्च करने से लेकर मल्टी-प्लेटफॉर्म स्टोरीटेलिंग को नया रूप देने तक मीडिया की पारंपरिक सीमाओं को तोड़ा है।

बता दें कि ‘ऑक्सफोर्ड इंडिया फोरम’ को यूरोप का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी-आधारित भारत केंद्रित प्लेटफॉर्म माना जाता है। यह मंच दुनियाभर के विचारकों, बिजनेस लीडर्स, पॉलिसीमेकर्स और विद्यार्थियों को भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर चर्चा के लिए एक साथ लाता है। इस फोरम की स्थापना सिद्धार्थ सेठी ने की थी और इसे UNICEF, CII, BW Businessworld, Being Human Clothing और YourStory Media जैसे प्रतिष्ठित पार्टनर्स का सहयोग प्राप्त है।

कली पुरी का सेशन इस पूरे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक माना जा रहा है, जिसमें इनसाइट, इनोवेशन और इंस्पिरेशन—तीनों का संगम देखने को मिलेगा। वे एक ऐसी प्रभावशाली महिला हैं, जो भारत के मीडिया परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित कर रही हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

9 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago