होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कैलाशनाथ अधिकारी फिर होंगे 'SAB इवेंट्स एंड गवर्नेंस नाउ मीडिया' के MD, बोर्ड ने दी मंजूरी
कैलाशनाथ अधिकारी फिर होंगे 'SAB इवेंट्स एंड गवर्नेंस नाउ मीडिया' के MD, बोर्ड ने दी मंजूरी
SAB इवेंट्स एंड गवर्नेंस नाउ मीडिया लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 29 मई 2025 को हुई बैठक में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाशनाथ अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
Vikas Saxena 8 months ago
SAB इवेंट्स एंड गवर्नेंस नाउ मीडिया लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 29 मई 2025 को हुई बैठक में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाशनाथ अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून 2025 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद वे 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2030 तक के लिए पुनः इस पद पर कार्यरत रहेंगे। यह निर्णय कंपनी की नामांकन और पारिश्रमिक समिति (Nomination and Remuneration Committee) की सिफारिश पर लिया गया है, हालांकि अंतिम मंजूरी अब कंपनी के सदस्यों से ली जानी बाकी है।
कैलाशनाथ अधिकारी वर्तमान में कंपनी के व्यवसाय संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और डिजिटल वर्टिकल व कैपेसिटी बिल्डिंग सेमिनार्स जैसे नए बिजनेस इनिशिएटिव्स के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से अकाउंटिंग में डबल पोस्ट-ग्रेजुएट हैं और भारत सरकार के पूर्व अधिकारी भी रह चुके हैं। उन्होंने भारत सरकार के योजना आयोग में भी सेवाएं दी हैं।
कैलाशनाथ अधिकारी, कंपनी के प्रमोटर मार्कंड अधिकारी के पुत्र हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ किसी भी नियामक संस्था या SEBI द्वारा कोई प्रतिबंधात्मक आदेश नहीं है और वे निदेशक पद पर बने रहने के लिए पूरी तरह योग्य हैं।
29 मई को हुई बोर्ड मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को भी मंजूरी दी गई।
टैग्स