होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IMA अवॉर्ड्स: विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए हुई जूरी मीट, शामिल रहे ये दिग्गज

IMA अवॉर्ड्स: विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए हुई जूरी मीट, शामिल रहे ये दिग्गज

आठवें एडिशन के तहत इस बार यह अवॉर्ड्स 14 मार्च 2022 को मुंबई बांद्रा में स्थित ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) द्वारा दिए जाने वाले ‘इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (IMA) समारोह में महज कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। हर साल दिए जाने वाले इन अवॉर्ड्स का उद्देश्‍य ऐसे लोगों को पुरस्‍कृत करना है, जिन्‍होंने मार्केटिंग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्‍थापित किए हों और नई पहचान बनाई हो। आठवें एडिशन के तहत इस बार यह अवॉर्ड्स 14 मार्च 2022 को मुंबई बांद्रा में स्थित होटल ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।

इससे पहले विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए हाल ही में मैरिको (Marico) के चेयरमैन हर्ष मारीवाला की अध्यक्षता में जूरी मीट का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड्स के लिए तमाम कैटेगरी में प्राप्त एंट्रीज पर जूरी के सदस्यों ने काफी गहन विचार विमर्श किया और विजेताओं के नामों पर चर्चा की।

जूरी में बतौर सदस्य ‘प्यूमा’ (Puma) के एमडी (India & SEA) अभिषेक गांगुली, ‘शेयरचैट और मोज’ (ShareChat & Moj) के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर अजीत वर्गीज,  ‘Airbnb’ के जनरल मैनेजर (India, Southeast Asia, Hong Kong and Taiwan) अमनप्रीत बजाज, ‘मुलेन लिंटास’ (Mullen Lintas) के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर और चेयरमैन आमेर जलील, ‘रेड बुल’ (Red Bull) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर भास्कर शर्मा, ‘बाटा इंडिया‘ (Bata India) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर गुंजन शाह, ‘महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया’ (Mahindra Holidays & Resorts India) के एमडी और सीईओ कविंदर सिंह, ‘प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस’ (Pramerica Life Insurance) की एमडी और सीईओ कल्पना संपत, ‘टैम इंडिया‘ (TAM India) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर एलवी कृष्णन, ‘वायकॉम18’ की हेड (Hindi Mass Entertainment & Kids TV Network) नीना इलाविया जयपुरिया, ‘Xapads‘ के को-फाउंडर और सीईओ नितिन गुप्ता, ‘ग्रुप एम‘ (Group M) के सीईओ (साउथ एशिया) प्रशांत कुमार, ‘मेकमाईट्रिप‘ (MakeMyTrip) के को-फाउंडर और ग्रुप सीईओ राजेश मैगो, ‘पैंटालून और जेपोर, आदित्य बिड़ला फैशन और रिटेल लिमिटेड’ (Pantaloons & Jaypore, Aditya Birla Fashion and Retail Ltd) की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर संगीता पेंडुरकर, ‘आईटीसी‘ (ITC) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Dairy & Beverages) संजय सिंगल, ‘टाइमेक्स‘ (Timex) की मैनेजिंग डायरेक्टर शर्मिला सहाय, ‘सिप्ला हेल्थ‘ (Cipla Health) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर शिवम पुरी, ‘एडलवाइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस‘ (Edelweiss Tokio Life Insurance) के एमडी और सीईओ सुमित राय, ‘इनमोबी‘ (Inmobi) के मैनेजिंग डायरेक्टर (Asia Pacific) वास्तु अग्रवाल और ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक‘ (Standard Chartered Bank) की क्लस्टर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (India and South Asia markets) जरीन दारुवाला शामिल रहीं।

इस मौके पर जूरी के अध्यक्ष हर्ष मारीवाला का कहना था, ‘जूरी ने एंट्रीज का काफी बारीकी से अध्ययन किया, ताकि सही विजेताओं का चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। यहां काफी विचार विमर्श हुआ, जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिला और यह अनुभव वाकई में काफी अच्छा रहा। विभिन्न इंडस्ट्रीज के दिग्गजों के साथ मिल-बैठकर इस तरह की कवायद से विश्वास होता है कि हमने सही चुनाव किया है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एंट्रीज विभिन्न पृष्ठभूमि वालीं छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियों की ओर से प्राप्त हुईं थीं और इसने विजेता चयन की प्रक्रिया को और दिलचस्प बना दिया।


टैग्स इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स जूरी मीट मार्केटिंग पैनल डिस्कशन आईएमए
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago