होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स से अलग हुए CEO जॉय चक्रवर्ती

गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स से अलग हुए CEO जॉय चक्रवर्ती

गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स (Goldmines Telefilms) में ब्रॉडकास्टिंग के सीईओ (CEO) जॉय चक्रवर्ती (Joy Chakraborthy) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स (Goldmines Telefilms) में ब्रॉडकास्टिंग के सीईओ (CEO) जॉय चक्रवर्ती (Joy Chakraborthy) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से इस खबर की पुष्टि हुई है।

चक्रवर्ती इस साल जनवरी में गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के साथ जुड़े थे। इससे पहले, वे ‘एंटर10’ (Enterr10) टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ थे। 

मीडिया इंडस्ट्री में अपने 27 साल के सफर में चक्रबर्ती को प्रिंट, टीवी, रेडियो और डिजिटल बिजनेस के साथ काम करने का अनुभव है। चक्रबर्ती ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ग्रुप के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने ‘स्टार इंडिया’ को बतौर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट जॉइन कर लिया था। यहां वह नेटवर्क के कई चैनलों की ऐड सेल्स का काम देखते थे। उन्होंने कुछ नए चैनल जैसे- स्टार गोल्ड, स्टार विजय, नेशनल जियोग्राफिक, लाइफ ओके (तब स्टार वन) की लॉन्चिंग में भी अहम भागीदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने ‘Zee’ में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर अपनी नई शुरुआत की और यहां रेवेन्यू की जिम्मेदारी संभाली।

बाद में ‘टीवी टुडे’ के सीईओ के रूप में चक्रबर्ती ने न सिर्फ ग्रुप के न्यूज चैनलों को घरेलू मार्केट में शीर्ष पर पहुंचाया, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई। ‘एंटर10’ को जॉइन करने से पहले वह नेटवर्क18 ग्रुप से जुड़े हुए थे।

नेशनल डिफेंस एकेडमी (National Defence Academy) से स्नातक चक्रवर्ती ने एनएमआईएमएस से मार्केटिंग मैनेजमेंट में प्रबंधन की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने हॉर्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है।

 


टैग्स सीईओ जॉय चक्रबर्ती एंटर10 गोल्डमाइंस टेलिफिल्म्स ब्रॉडकास्टिंग
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

4 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

4 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

17 hours ago