होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ यूं वरिष्ठ पत्रकारों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड
कुछ यूं वरिष्ठ पत्रकारों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारिता की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी किया जाएगा सम्मानित
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड’ (National Journalist Welfare Board) इस साल 28 वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देगा। 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर इन पत्रकारों को पेंशन दी जाएगी। इस मौके पर ओडिशा में भुवनेश्वर स्थित जयदेव भवन में ‘दूरदर्शन’, ‘ऑल इंडिया रेडियो’, ‘प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो’ और ‘डीएवीपी’ के सहयोग से बोर्ड के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
‘नेशनल जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड’ के प्रेजिडेंट प्रदोष पटनायक के अनुसार, इस मौके पर राज्य के एक वरिष्ठ पत्रकार को ‘उत्कल संवादिका रत्न’ (Utkal Sambadika Ratna) और राष्ट्रीय स्तर पर सात अखबारों के संपादकों को ‘राष्ट्रीय संवादिका गौरव’ (Rashtriya Sambadika Gourav) अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यही नहीं, पत्रकारिता की पढ़ाई में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए ‘उत्कल यूनिवर्सिटी’ की एमजे की छात्रा पद्मावती कुंडू को ‘रबि नारायण मोहंती मेमोरियल अवॉर्ड’ (Rabi Naryan Mohanty Memorial Award) प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा ‘‘संस्कृति यूनिवर्सिटी’ की छात्रा कबिता कुमारी दास को ‘गोपाल मिश्रा मेमोरियल अवॉर्ड’ (Gopal Mishra Memorial Award), ‘बरहामपुर यूनिवर्सिटी’ की छात्रा सोहिनी बिस्वाल को ‘बारेंद्र ढल मेमोरियल अवॉर्ड’ (Barendra Dhal Memorial Award), आईआईएमसी (ढेंकानाल) के छात्र आलोक चंद्र बारिक को ‘दिलीप सत्पथी मेमोरियल अवॉर्ड’ (Dilip Satapathy Memorial Award), रावेनशॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा बिदुषी रॉय को ‘रामहरी मिश्रा मेमोरियल अवॉर्ड’ (Ramahari Mishra Memorial Award) से सम्मानित किया जाएगा।
टैग्स नेशनल प्रेस डे राष्ट्रीय प्रेस दिवस पेंशन जर्नलिस्ट वेलफेयर बोर्ड