होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर ग्रुप को बाय बोल पत्रकार सुशील तिवारी ने शुरू की नई पारी
दैनिक भास्कर ग्रुप को बाय बोल पत्रकार सुशील तिवारी ने शुरू की नई पारी
पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सुशील तिवारी को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार सुशील तिवारी ने दैनिक भास्कर ग्रुप को बाय बोल दिया है। वह भोपाल में ग्रुप की डिजिटल विंग में न्यूज एडिटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सुशील तिवारी ने अब अपना नया सफर ‘एशियानेट’ (asiannet) हिंदी डिजिटल में बतौर एडिटर शुरू किया है। बताया जाता है कि दक्षिण भारत का यह चैनल जल्द ही हिंदी में अपनी वेबसाइट शुरू करने जा रहा है। इसी के लिए सुशील तिवारी की नियुक्ति की गई है।
बता दें कि दैनिक भास्कर ग्रुप के साथ सुशील तिवारी लंबे समय से काम कर रहे थे। हिंदी पत्रकारिता में सुशील तिवारी के उल्लेखनीय प्रदर्शन की बदौलत उन्हें तमाम अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश में जौनपुर के रहने वाले सुशील तिवारी ने भोपाल की बरकतउल्लाह यूनिवर्सिटी (BU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स एशियानेट हिंदी डिजिटल सुशील तिवारी दैनिक भास्कर डिजिटल