होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सिद्धांत ने 35 साल की आयु में ही दुनिया को कहा अलविदा, 4 साल की है बेटी

पत्रकार सिद्धांत ने 35 साल की आयु में ही दुनिया को कहा अलविदा, 4 साल की है बेटी

आवाज चली जाने के कारण बोलने के लिए मशीन का इस्तेमाल करते थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे पत्रकार सिद्धांत पटनायक आखिर मौत से जंग हार गए और महज 35 साल की उम्र में शनिवार को बेंगलुरु में उनका निधन हो गया। सिद्धांत पटनायक को खबरों की दुनिया में सिधपत के नाम से जाना जाता था। घरेलू और महिला क्रिकेट की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ थी। 'द फायर बर्न्‍स ब्‍ल्‍यू-ए हिस्‍ट्री ऑफ वीमन'स क्रिकेट इन इंडिया' (The Fire Burns Blue-A History of Women's cricket in India) किताब के सह लेखक सिद्धांत पटनायक अपने पीछे पत्‍नी और चार साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

ओडिशा में जन्मे सिद्धांत पटनायक ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में ‘विज़डन इंडिया’ (Wisden India) से की थी। यहां अपनी सात साल की पारी के दौरान उन्होंने कई खेलों को कवर किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ आईसीसी के छह महिला व पुरुषों के टूर्नामेंट कवर किए, बल्कि कारुण्‍य कश्‍यप के साथ मिलकर भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास पर एक किताब लिखी।

वर्ष 2011 में ही उन्हें साइनोवियल सरकोमा यानी हाथ-पैरों के जोड़ों का कैंसर होने का पता चला। इसके लिए आपरेशन कर उनके गले से आठ इंच की गांठ निकाली गई। इस ऑपरेशन और रेडियोथैरेपी के कारण उन्हें अपनी आवाज से भी हाथ धोना पड़ा। ऐसे में बोलने के लिए वे मशीन का इस्तेमाल करते थे।

इसके बावजूद सिद्धांत पटनायक ने बीमारी को अपनी इच्छाशक्ति पर हावी नहीं होने दिया और लगातार अपने काम में जुटे रहे। लेकिन, वर्ष 2018 में उन्हें फिर से कैंसर होने का पता चला। इस बार कैंसर ने उनके फेफड़ों और दिमाग पर असर डाला। हालांकि, इलाज के लिए कई बार कीमोथैरेपी और रेडियोथैरेपी करवाई, लेकिन कैंसर सही नहीं हुआ। यह सिद्धांत पटनायक की मजबूत इच्छाशक्ति ही थी कि क्रिकेटर हनुमा विहारी ने जब भारत के लिए टेस्ट की शुरुआत की थी, तब उन्होंने आईसीयू से ही क्रिकेटनेक्‍स्‍ट वेबसाइट के लिए एक लेख लिखा था। हालांकि, वह बीमारी को मात नहीं दे पाए और शनिवार को उनका निधन हो गया।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स पत्रकार की मौत कैंसर से निधन सिद्धांत पटनायक सिधपत
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

5 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago