होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार सौरभ सिंह ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर
युवा पत्रकार सौरभ सिंह ने इस अखबार के साथ शुरू किया नया सफर
मूल रूप से आगरा के निवासी सौरभ सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
युवा पत्रकार सौरभ सिंह ने हिंदी दैनिक ‘जन एक्सप्रेस’, लखनऊ के साथ बतौर चीफ सब एडिटर नई पारी की शुरुआत की है। सौरभ इसके पहले आगरा में ‘टीबीआई9’ (tbi9) ऑनलाइन पोर्टल व लोकल चैनल में न्यूज को-आर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मूल रूप से आगरा के रहने वाले सौरभ सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। सौरभ सिंह ने आगरा से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आगरा से प्रकाशित 'सिटीजन पावर' मैगजीन से की थी।
इसके बाद युवाओं के लिए निकलने वाली प्रमुख पत्रिका 'युवक' में सब एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाली। फिर यहां से अलविदा बोलकर मेडिकल की खबरों से जुड़े टैबलॉयड अखबार डाक्टर वॉयस में सीनियर सब एडिटर पद पर अपनी भूमिका निभाई और यहां से ‘tbi9’ होते हुए अब जन एक्सप्रेस, लखनऊ पहुंचे हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से सौरभ सिंह को नई पारी की शुभकामनाएं।
टैग्स पत्रकार सौरव सिंह जन एक्सप्रेस