होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुलिस की गिरफ्त में आया अखबार मालिक, 30 हजार रुपए का रखा गया था इनाम

पुलिस की गिरफ्त में आया अखबार मालिक, 30 हजार रुपए का रखा गया था इनाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में आरोपित प्यारे मियां को पुलिस ने श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नाबालिग लड़कियों से रेप के मामले में आरोपित प्यारे मियां को पुलिस ने श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस ने प्यारे मियां को जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों यह मामला उजागर होने के बाद करीब 68 वर्षीय प्यारे मियां फरार हो गया था। प्यारे मियां खुद को एक अखबार का मालिक बताता है। प्यारे मियां को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) गठित की गई थी।

यही नहीं, उसका पता बताने वाले 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई थी। बाद में इस राशि को बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया था। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कड़े तेवर देखते हुए प्रशासन ने पिछले दिनों प्यारे मियां की अवैध संपत्ति को ढहा दिया था, वहीं राज्य के जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार के रूप में उसकी मान्यता रद्द कर दी थी। इसके अलावा प्यारे मियां का सरकारी घर का एलॉटमेंट रद्द करने के आदेश भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें: इस अखबार मालिक पर कसा शिकंजा, CM ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

बता दें कि 5 नाबालिग लड़कियों की शिकायत पर प्यारे मियां के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को प्यारे मियां के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित फ्लैट पर की गई छापेमारी में पुलिस को कीमती शराब की बोतलें, दस्तावेज, अश्लील सामग्री और अन्य सामान मिला था। जांच में यह भी सामने आया है कि प्यारे मियां नाबालिग लड़कियों को अपने साथ लेकर कई विदेश यात्राएं भी कर चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्यारे मियां को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद वन विभाग भी उसकी रिमांड की मांग कर सकता है। दरअसल, प्यारे मियां के एक फ्लैट से वन्य प्राणी के सींग मिले थे। इस पर विभाग ने प्यारे मियां के खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत अपराधिक मामला दर्ज कर उसके बेटे शाहनवाज को भी आरोपी बनाया है।


टैग्स गिरफ्तार मध्य प्रदेश शिवराज सिंह कानून व्यवस्था प्यारे मियां अखबार मालिक
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

10 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

10 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago