होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेगा यह राज्य, CM ने की घोषणा
जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेगा यह राज्य, CM ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा और यह कानून लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
छत्तीसगढ़ में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित किए गए नववर्ष मिलन समारोह के दौरान की। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
नववर्ष मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे और पदाधिकारियों ने किया। समारोह के दौरान इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से जुड़े कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा और छत्तीसगढ़ कानून लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा।
इस मौके पर 'श्रेष्ठ प्रदेश' नाम से एक अखबार का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष शगुफता सिरीन, कार्यकारणी सदस्य संजय शुक्ला, मनोज नायक, जावेदखान सहित पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, कौशल किशोर मिश्रा, रमेश शर्मा और बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून