होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / India TV को बाय बोल नए सफर पर निकलीं पत्रकार प्रीति सोमपुरा
India TV को बाय बोल नए सफर पर निकलीं पत्रकार प्रीति सोमपुरा
प्रीति सोमपुरा ने 17 साल की उम्र में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू कर दिया था
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार प्रीति सोमपुरा ने इंडिया टीवी (IndiaTV) से इस्तीफा दे दिया है। करीब दो साल पूर्व प्रीति सोमपुरा ने ‘टीवी9’ को अलविदा कहकर यहां बतौर सीनियर असोसिएट एडिटर जॉइन किया था। प्रीति सोमपुरा ने अब इंडिया न्यूज/न्यूज एक्स चैनल में सीनियर एडिटर के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
महज 17 साल की उम्र में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू करने वाली प्रीति ने कई अखबारों और चैनलों में काम किया है। गुजराती समाचार और पंजाब केसरी के जरिए प्रिंट पत्रकारिता करते हुए वे एल्फा गुजराती से टीवी मीडिया का हिस्सा बनीं।
दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता कर रही प्रीति ‘जी न्यूज’ और ‘न्यूज 24’ में भी काम कर चुकी हैं। 26/11 को हुए मुंबई हमले की भी उन्होंने रिपोर्टिंग की थी। अंतरराष्ट्रीय खबरों की कवरेज के अंतर्गत उन्होंने सोमालिया, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी रिपोर्टिग की है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स इंडिया न्यूज इंडिया टीवी महिला पत्रकार न्यूज एक्स प्रीति सोमपुरा