होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस आरोप में महिला पत्रकार समेत 10 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल...

इस आरोप में महिला पत्रकार समेत 10 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल...

यूपी की गाजीपुर पुलिस ने दिल्ली की महिला पत्रकार प्रदीपिका सारस्वत सहित करीब आधा दर्जन युवाओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

यूपी की गाजीपुर पुलिस ने दिल्ली की महिला पत्रकार प्रदीपिका सारस्वत सहित करीब 10 युवाओं को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी समाज में सद्भाव बढ़ाने के लिए ‘नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा’ निकले थे। यह पदयात्रा राज्य के चौरी-चौरा से शुरू हुई थी और इसे दिल्ली में राजघाट पर खत्म होना था।

पुलिस ने युवाओं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी है कि इनकी यात्रा से क्या दिक्कत हो रही थी। वहीं मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, ये लोग बिना इजाजत के पैदल यात्रा पर निकले थे, इसलिए इन्हें गाजीपुर में गिरफ्तार किया गया।

हालांकि गिरफ्तारी से पहले प्रदीपिका ने 10 फरवरी को फेसबुक पर लिखा था- 'कल शाम से लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस यात्रियों के चक्कर काट रही है, तस्वीरें खींच रही है, विडियो उतार रही है। स्टेट इतना डरा हुआ है कि चंद लोगों को शांति और सौहार्द की बात करते हुए नहीं देख पा रहा है। यह यात्रा एक पाठशाला है, जहां महज पैदल चलते हुए हम सीखते हैं कि कोई जगह कश्मीर कैसे बनती है।'

जेल भेजे गए लोगों में मनीष शर्मा, अतुल यादव, प्रियेश पांडे, नीरज राय, अनंत शुक्ल, रविद्र कुमार, मुरारी कुमार, राज अभिषेक, शेष नारायण ओझा आदि शामिल हैं। मुरारी और प्रियेश बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के एमए के छात्र हैं।

प्रदीपिका ने यात्रा के बारे में एक लेख में कहा था- 'उत्तर प्रदेश में सीएए-एनआरसी के प्रदर्शनों के दौरान कुल 23 मौतें हुई थीं। इस मुद्दे को लेकर कुछ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने फैक्ट-फाइंडिंग टीम बनाई थी। हिंसक घटनाओं के बारे में जानने के बाद युवाओं ने पदयात्रा करने का फैसला किया।'

प्रदीपिका के मुताबिक, युवाओं ने तय किया था कि वे उत्तर प्रदेश जाएंगे, लोगों से मिलेंगे और उन्हें बताएंगे कि हमें हिंदू-मुसलमान में बंटने से बचना होगा। यात्रा गोरखपुर से एक फरवरी 2020 को शुरू हुई थी। युवाओं ने पैदल यात्रा के कुछ नियम तय किए थे जैसे कि इन दिनों कोई विलासिता का जीवन नहीं जिएगा, सिर्फ शाकाहारी रहेगा और जहां-जैसी व्यवस्था होगी, वैसे रहेगा।

इस यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। मंगलवार की दोपहर सीओ कासिमाबाद के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स सुल्तानपुर चौराहे के पास पहुंची और पदयात्रा कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पदयात्रियों की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। पदयात्रियों ने कहा कि यह यात्रा चार जनपदों से होती हुई गाजीपुर पहुंची है। किसी जनपद में पुलिस द्वारा इसे नहीं रोका गया लेकिन गाजीपुर में पुलिस ने इसे रोक दिया। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

 


टैग्स पत्रकार प्रदीपिका सारस्वत जेल गाजीपुर पुलिस गिरफ्तारी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago