होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार नीरज पाण्डेय ने ‘एबीपी न्यूज’ से दिया इस्तीफा

पत्रकार नीरज पाण्डेय ने ‘एबीपी न्यूज’ से दिया इस्तीफा

फिलहाल वो कहां जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं चल पाई है। नीरज पाण्डेय से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही नई योजना का खुलासा करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

देश के चर्चित पत्रकार और राजनैतिक खबरों में जबरदस्त पकड़ रखने वाले नीरज पाण्डेय के ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) से इस्तीफा देने की खबर आ रही है। नीरज पाण्डेय एबीपी न्यूज में पीएमओ, आरएसएस, भाजपा और गृहमंत्रालय कवर करते थे। वह वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान एबीपी न्यूज में शामिल हुए थे। फिलहाल वो कहां जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं चल पाई है। उनसे जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही नई योजना का खुलासा करेंगे।

मूलतः प्रयागराज के रहने वाले नीरज पाण्डेय ने पिछले छह वर्षो में कई महत्वपूर्ण खबरें ब्रेक की हैं। हाल ही में हुए दिल्ली चुनाव के बाद नीरज पाण्डेय पहले पत्रकार थे, जिन्होंने ब्रेक किया था कि रेखा गुप्ता बनेंगी दिल्ली की सीएम। बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में किया गया इंटरव्यू भी चर्चा का केंद्र था। उनके इंटरव्यू के बाद तीन दिनों तक महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल थी। हरियाणा चुनाव के दौरान भी नीरज इकलौते पत्रकार थे जिन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों से अलग अपने ‘X’ एकाउंट के जरिए बताया था कि हरियाणा में भाजपा वापसी कर रही है। महाराष्ट्र चुनाव के दौरान भी हर ब्रेकिंग सही साबित हुई थी।

पिछले बंगाल चुनाव के दौरान एबीपी न्यूज के लिए नीरज पाण्डेय द्वारा किया गया अमित शाह का इंटरव्यू और सबसे पहले शुभेंदु अधिकारी का इंटरव्यू सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे। बंगाल चुनाव से पहले जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के दौरान लाइव रिपोर्टिंग करते समय नीरज पाण्डेय पर भी भीड़ ने हमला कर उनकी गाड़ी तोड़ दी थी। बीते लोकसभा चुनाव में अमित शाह, स्मृति ईरानी, हिमांता बिस्वा शर्मा, धर्मेंद्र प्रधान, पुष्कर सिंह धामी का इंटरव्यू काफी चर्चित रहे हैं। महिला आरक्षण बिल की खबर भी सबसे पहले नीरज पाण्डेय ने ही ब्रेक की थी। G -20 समिट समेत अब तक चार लोकसभा चुनाव और करीब 15 राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं।

‘एबीपी न्यूज’ से पहले नीरज उत्तर प्रदेश से संचालित होने वाले चैनल ‘भारत समाचार’ (Bharat Samachar) के संस्थापक सदस्य थे और करीब ढाई साल तक बतौर पॉलिटिकल एडिटर काम चुके हैं। इससे पहले देश के बड़े रीजनल नेटवर्क्स में शुमार ‘ईटीवी न्यूज नेटवर्क’ में करीब 5 साल तक काम किया। अपनी प्रतिभा के दम पर रिपोर्टर के तौर पर ईटीवी में नौकरी शुरू की लेकिन महज कुछ ही दिनों में नेशनल ब्यूरो हेड के तौर पर प्रमोट किए गए। ‘ईटीवी’ से पहले ‘हिन्दुस्तान’ अखबार में भी करीब 5 साल तक काम किया। अपने पत्रकारिता के सफर में नीरज पाण्डेय ने प्रयागराज, लखनऊ, फरीदाबाद और दिल्ली में काम किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago