होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भांजी से छेड़छाड़ के विरोध की पत्रकार को कुछ यूं चुकानी पड़ी कीमत

भांजी से छेड़छाड़ के विरोध की पत्रकार को कुछ यूं चुकानी पड़ी कीमत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर पत्रकार विक्रम जोशी को कर दिया था घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हमले में घायल पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। 20 जुलाई की रात अज्ञात बदमाशों ने गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में बीच सड़क पर विक्रम जोशी को गोली मार दी थी। बदमाशों की गोली सिर में लगने पर गंभीर हालत में उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था कि विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। करीब 5-6 बदमाशों ने पहले विक्रम जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की, बाद में विक्रम जोशी को गोली मारकर फरार हो गए। पिता को घायल देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही।

वहीं, विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने बताया था, ‘कुछ दिन पहले उनकी भांजी के साथ कुछ लड़के छेड़खानी कर रहे थे, जिसका विरोध उनके भाई विक्रम जोशी ने किया था। 16 जुलाई को विक्रम जोशी ने इसकी तहरीर थाने में भी दी थी और इसके अगले ही दिन, एसएसपी ऑफिस में एप्लीकेशन दी गई थी।  इसके बाद सोमवार को उन लोगों ने मेरे भाई पर हमला कर दिया।‘

बता दें कि विक्रम जोशी एक स्थानीय अखबार में कार्यरत थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं लापरवाही बरतने पर प्रताप विहार चौकी इंचार्ज राघवेंद्र को निलंबित भी किया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर दुख जताते हुए एक ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक ट्वीट कर इस मामले में यूपी सरकार पर हमला बोला था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए विक्रम जोशी के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने विक्रम जोशी की पत्नी को नौकरी और बच्चों की निशुल्क पढ़ाई का इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।


टैग्स पत्रकार पत्रकार की मौत पत्रकार पर हमला गाजियाबाद विजयनगर विक्रम जोशी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

11 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago