होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज में टीवी पत्रकार दीपक पालीवाल का कद बढ़ा
इंडिया न्यूज में टीवी पत्रकार दीपक पालीवाल का कद बढ़ा
मूल रूप से आगरा के रहने वाले दीपक पालीवाल को प्रिंट, ऑनलाइन और टेलिविजन न्यूज में काम करने का अच्छा अनुभव है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
टीवी पत्रकार दीपक पालीवाल का हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में कद बढ़ गया है। दरअसल, चैनल प्रबंधन ने उन्हें सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर (आउटपुट हेड-प्राइम टाइम) के पद पर प्रमोट किया है।
मूल रूप से आगरा के रहने वाले दीपक पालीवाल 16 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट, ऑनलाइन और टेलिविजन न्यूज में काम करने का अच्छा अनुभव है। दीपक पालीवाल ने जाने-माने न्यूज एंकर किशोर अजवाणी के प्राइम टाइम लोकप्रिय शो ‘सौ बात की एक बात’ को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा वे पुण्य प्रसून बाजपेयी, विनोद दुआ, सुमित अवस्थी और आशुतोष जैसे बड़े एंकर्स के प्राइम टाइम शो की प्रोडक्शन टीम में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
दीपक ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में ‘नवभारतटाइमडॉटकॉम’ से की थी, लेकिन इस बीच तुरंत ही रेलवे में चयन होने पर इन्हें परिवार के दबाव में पुणे में रेलवे की नौकरी जॉइन करनी पड़ी। लेकिन पत्रकारिता में गहरी रुचि इन पर इस क़दर हावी थी कि इन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़कर फिर से खबरों की दुनिया में कदम रख दिया।
नोएडा में अमर उजाला अखबार में काम करने के बाद इन्होंने ‘चैनल7’, ‘IBN7’, और ‘सहारा समय’ नेशनल में काम किया और फिर न्यूज18 इंडिया का हिस्सा बन गए। इसके बाद उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘सूर्या समाचार’ से अपनी पारी शुरू की, हालांकि इस चैनल में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और यहां से बाय बोलकर उन्होंने करीब सवा साल पहले ‘इंडिया न्यूज’ में बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर जॉइन कर लिया।
टैग्स इंडिया न्यूज दीपक पालीवाल