होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TOI में पत्रकार आदित्य देव को मिली अब नई जिम्मेदारी
TOI में पत्रकार आदित्य देव को मिली अब नई जिम्मेदारी
लंबे समय तक टाइम्स ऑफ इंडिया, आगरा में कार्यरत रहे हैं आदित्य देव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लंबे समय से टाइम्स ऑफ इंडिया में कार्यरत आदित्य देव को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब गाजियाबाद में स्पेशल करेसपॉन्डेंट बनाया गया है। आदित्य देव ने जुलाई 2007 में ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ चंडीगढ़ से इंटर्नशिप करने के बाद फरवरी 2008 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट पुणे में ‘पुणे मिरर’ का दामन थाम लिया था। हालांकि, यहां उन्होंने महज पांच महीने ही अपनी सेवाएं दीं और अगस्त 2008 में ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ चंडीगढ़ में एक बार फिर वापसी की। इस बार उन्हें यहां करेसपॉन्डेंट की जिम्मेदारी दी गई।
जुलाई 2010 में उन्हें सीनियर करेसपॉन्डेंट बनाकर गुरुग्राम भेज दिया गया। यहां उन्होंने अगस्त 2013 तक अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दिया और फिर ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) से प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर दी। हालांकि यहां उनका सफर ज्यादा नहीं रहा और मई 2014 में उन्होंने यहां से छोड़कर एक बार फिर टाइम्स ग्रुप का रुख कर लिया। इस बार उन्हें प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के रूप में आगरा की जिम्मेदारी दी गई। नवंबर 2017 में उन्हें आगरा से नोएडा टीम में भेज दिया गया था। तब से वे गाजियाबाद में अपराध और कोर्ट से जुड़ी खबरें कवर कर रहे थे।
पटना के मूल निवासी आदित्य देव को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 11 साल से ज्यादा का अनुभव है। दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में बीए (ऑनर्स) करने के बाद आदित्य ने ‘टाइम्स स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।
टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया आदित्य देव