होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार अभिलाषा पाठक ने तलाशी नई मंजिल, इस भूमिका में आएंगी नजर
पत्रकार अभिलाषा पाठक ने तलाशी नई मंजिल, इस भूमिका में आएंगी नजर
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, वह यहां सीनियर एंकर कम प्रड्यूसर के तौर पर जॉइन करेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पत्रकार अभिलाषा पाठक के बारे में खबर है कि वह ‘अमर उजाला’ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, वह यहां सीनियर एंकर कम प्रड्यूसर के तौर पर जॉइन करेंगी। बता दें कि ‘अमर उजाला’ के साथ अभिलाषा पाठक की यह दूसरी पारी होगी।
इससे पहले अभिलाषा पाठक करीब चार साल तक ‘राज्यसभा टीवी’ (अब संसद टीवी) में बतौर न्यूज एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। अभिलाषा पाठक को मीडिया में काम करने का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘एमएच1’ (MH1), ‘पी7’ (P7), ‘महुआ’ (Mahua) और ‘न्यूज24’ (News24) में भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं।
अभिलाषा पाठक की हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ है। उन्हें एंकरिंग, न्यूज बुलेटिन प्रड्यूसिंग और डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव है। पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्लासिकल सिंगिंग का भी काफी शौक है। हाल ही में मुंबई में उनका म्यूजिक अलबम लॉन्च हुआ है।
टैग्स अमर उजाला नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग अमर उजाला डिजिटल अभिलाषा पाठक सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट