होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संपादकों व पत्रकारों से की मुलाकात, कही ये बात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संपादकों व पत्रकारों से की मुलाकात, कही ये बात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार राज्य के प्रमुख संपादकों और पत्रकारों के साथ अपने आवास पर मुलाकात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार राज्य के प्रमुख संपादकों और पत्रकारों के साथ अपने आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से उपजे हालात की वजह से हमारी आप सभी से मुलाकात नहीं हो पा रही थी। अब हम सभी के सम्मिलित प्रयासों से परिस्थितियां सामान्य होने लगी हैं तो मीडिया और सरकार के बीच ब्रिज बनाने के लिए इस तरह की मुलाकातें सार्थक सिद्ध होंगी। 

उन्होंने कहा कि ऐसे भेंटवार्ता से सरकार और मीडिया का संबंध प्रगाढ़ होगा, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और बेहतर तरीके से कैसे जनसामान्य के लिए कार्य करे इस हेतु आप अपने सुझाव सरकार के साथ साझा करते रहें। इससे हम जनसरोकार के कार्य करने में सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

सीएम सोरेन ने लोगों से कोरोना को लेकर खास सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोविड की विभीषिका में हम स्वयं डॉक्टर हैं और हम ही मरीज भी हैं। ऐसे में यदि जनता कोविड से बचाव की तय मानक प्रक्रियाओं का पालन करे तो आगे किसी भी और लहर से बचा जा सकता है।

सीएम ने कहा कि कोरोना में टीकाकरण और कोविड की तय मानक प्रक्रियाओं का पालन ही बचाव का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। ये दोनों चीजें करना खुद जनता के हाथ में है। इसीलिए हमारा मानना है कि कोविड महामारी के मामले में हम खुद डॉक्टर हैं और मरीज भी हम ही हैं।

इस अवसर पर विभिन्न मीडिया जगत के आए संपादकों ने भी अपने वक्तव्य रखे और सरकार के इस पहल की सराहना भी की। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में स्वागत संबोधन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का भी उपस्थित थे।


टैग्स पत्रकार मीडिया संपादक हेमंत सोरेन कोविड-19 झारखंड के मुख्यमंत्री ब्यूरो प्रमुख मुलाकात
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago