होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टोरीटेल पर खूब हिट हो रही है जयंती रंगनाथन की ये इंटरेस्टिंग कहानी
स्टोरीटेल पर खूब हिट हो रही है जयंती रंगनाथन की ये इंटरेस्टिंग कहानी
पत्रकार, लेखक, कहानीकार, साहित्यकार जयंती रंगनाथन ने अब फिर एक नए माध्यम के जरिए एक नई विधा में हाथ आजमाया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार, लेखक, कहानीकार, साहित्यकार जयंती रंगनाथन ने अब फिर एक नए माध्यम के जरिए एक नई विधा में हाथ आजमाया है। आजकल स्टोलीटेल ऐप पर उनकी बच्चों के लिए लिखी गई एक कहानी खूब चर्चा बटोर रही है। दो चूहों को लेकर बुनी गई इस कहानी को दस ऐपिसोड्स में बांटा गया है। इस कहानी की खासियत है कि एक ऐपिसोड सुनने के बाद आप पूरी कहानी सुनने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।
आइए बात करते हैं इस कहानी की। दरअसल, स्टोरीटेल की किड्स ओरिजनल स्टोरी, बाला और सनी के मेन कैरेक्टर दो प्यारे से चूहे हैं, जो आम बच्चों की तरह हैं। इसके पहले कभी किसी ने चूहों को लेकर इतना बड़ा कैनवास नहीं दिया था। इसकी यूएसपी है इसके दोनों कैरेक्टर, और वॉयस ओवर। देश की पाप्युलर चिल्ड्रेन वॉयस ओवर आर्टिस्ट,मेघना एरंडे ने अपनी आवाज़ दी है। इनकी आवाज़ में जयंती जी की कहानी सुनकर बच्चों का मज़ा दुगुना हो जाता है।
स्टोरीटेल की चीफ एडिटर प्रियम्वदा रस्तोगी कहती है कि हमें उसके सीजन- टू की रिक्वेस्ट लगातार आ रही है। वो कहती है कि बच्चों को बाला और सनी के रूप में दो फ्रेन्ड मिल गए हैं जिनकी दुनिया उनके जैसी ही है। वैसी ही शरारतें, मस्ती इनमें भरी है। साथ ही कहानी में जादू और एडवेंचर भी है जो बच्चों को पूरी कहानी के अंत तक जोड़े रखती है।
वे आगे कहती है कि हमारे यहां कहानी सुनने-सुनाने की पुरानी परंपरा रही है। हमारे घरों में दादी-नानी-मांएं रोज रात को बच्चों को कहानियां सुनाया करती थीं। आज की भागती-दौड़ती ज़िंदगी में स्टोरीटेल उस कमी को पूरा करता है। खाली वक्त में बच्चे बजाय टीवी देखने के बजाय कहानियां सुन सकते हैं। इससे उनकी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता, लैंग्वेज स्किल इंप्रूव होता है। बच्चों के बीच से कहानियां गुम नहीं हो रहीं, बल्कि बच्चों को कहानी सुनने और पढ़ने का नया माध्यम मिल रहा है। टीवी के कार्टून बहुत लोकप्रिय हैं। स्कूल में भी लाइब्रेरी पीरिएड में बच्चें किताबें पढ़ते हैं। पर यह सही है कि बच्चे हाथ में कहानी की किताब ले कर कम दिखते हैं। उनका ज्यादा वक्त मोबाइल पर जाता है, इसीलिए स्टोरीटेल वहीं पर उनके लिए कहानियां लेकर आया है। जिसकी वजह से पेरेंट्स के लिए यह आसान हो गया है कि एक बार फिर बच्चों को कहानी के पास लाया जाए। कहानियां और सीरीज इतने रोचक ढंग से प्रोफेशनल डबिंग आर्टिस्ट पढ़ते हैं कि बच्चे किसी दूसरी ही दुनिया में पहुंच जाते हैं। बाला और सनी की कहानी को जयंती जी ने ऑडियो प्लेटफार्म की जरूरतों और चाइल्ड साइकोलाजी को को ध्यान रखते हुए बहुत ही सुंदर ढंग से बुना है।
अगर आप भी इस कहानी का सैंपल सुनना चाहते हैं तो बस कीजिए इस लिंक पर क्लिक- Bala aur Sunny। अगर आपको पूरी स्टोरी सुननी है तो बस स्टोरीटेल ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड। अभी स्टोरीटेल 14 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है।
टैग्स जयंती रंगनाथन स्टोरीटेल