होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IWMBuzz लेकर आया Bengal’s Most Stylish सीजन-2, कोलकाता में 23 मार्च को होगा आयोजन
IWMBuzz लेकर आया Bengal’s Most Stylish सीजन-2, कोलकाता में 23 मार्च को होगा आयोजन
बंगाल के सबसे प्रतिष्ठित फैशन अवॉर्ड शो TRENDS प्रेजेंट्स Bengal’s Most Stylish 2025 के दूसरे संस्करण का मंच सज चुका है और कोलकाता एक और भव्य शाम के लिए तैयार है,
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
बंगाल के सबसे प्रतिष्ठित फैशन अवॉर्ड शो TRENDS प्रेजेंट्स Bengal’s Most Stylish 2025 के दूसरे संस्करण का मंच सज चुका है और कोलकाता एक और भव्य शाम के लिए तैयार है, जहां स्टाइल ही असली पहचान बनेगी और सितारों की चमक नए आयाम छूएगी। IWMBuzz Media एक बार फिर उन ट्रेंडसेटर्स को एक मंच पर ला रहा है, जो सिर्फ फैशन को फॉलो नहीं करते बल्कि उसे नया रूप देते हैं। इस बार का आयोजन और भी बड़ा होगा, दांव और ऊंचे होंगे और बंगाल की स्टाइलिश शख्सियतें अपनी विशिष्ट पहचान के साथ सुर्खियों में होंगी।
Bengal’s Most Stylish 2025 का आयोजन 23 मार्च को कोलकाता में होगा। इस शानदार इवेंट को Greenply, Zee24 Ghanta के सहयोग से और Polycrol के विशेष जुड़ाव के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। IWMBuzz ने पहले भी Media Summit, Digital & OTT Awards, Gaming Awards और India Web Fest जैसे नवाचारी कार्यक्रमों के जरिए अपनी पहचान बनाई है, और इस बार यह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ मिलकर एक नई फैशन क्रांति का आगाज करने जा रहा है।
पिछले साल के पहले संस्करण में इस अवॉर्ड शो ने स्टाइल और एलेगेंस का एक अनोखा संगम पेश किया था। उस शाम में प्रसेनजीत चटर्जी की शाश्वत शख्सियत ने सभी का दिल जीता, तो सृजित मुखर्जी ने अपनी बौद्धिक शैली और गहरे अंदाज से सबको आकर्षित किया। अंकुश हाजरा अपने कूल अंदाज में दिखे, जबकि सुभश्री गांगुली और रितुपर्णा सेनगुप्ता ने अपनी ग्रेस और एलीगेंस से सभी का ध्यान खींचा। इस बार भी बंगाल के सबसे बड़े फिल्म और एंटरटेनमेंट सितारे रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं।
TRENDS, जो भारत का अग्रणी फैशन ब्रांड है, इस आयोजन के जरिए फैशन को लोगों तक पहुंचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है। यह ब्रांड आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह की स्टाइल को सुलभ बनाने के लिए जाना जाता है। Greenply Industries Limited के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) यत्नेश पांडे ने इस साझेदारी पर कहा, "बंगाल हमेशा से कला, संस्कृति और उत्कृष्टता का केंद्र रहा है, और Bengal’s Most Stylish जैसे कार्यक्रमों से हमें बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और उपभोक्ताओं के साथ गहरा संबंध बनाने में मदद मिलेगी।"
Zee 24 Ghanta और Zee राजस्थान के चैनल हेड आशीष दवे ने कहा, "यह हमारा लगातार दूसरा साल है जब हम Bengal’s Most Stylish के साथ जुड़े हैं। इस साझेदारी के जरिए हम इस इवेंट की पहुंच को और व्यापक बना रहे हैं, जिससे बंगाल की फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को और मजबूती मिलेगी।"
Piramal Consumer Healthcare के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) अभिषेक श्रीवास्तव, जो Polycrol ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने कहा, "यह अवॉर्ड शो महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और सफलता का जश्न मनाता है—जो Polycrol के उपभोक्ताओं से पूरी तरह मेल खाता है। आज के युवा प्रोफेशनल्स लगातार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, और इस साझेदारी के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एसिडिटी जैसी समस्याएं उनकी रफ्तार को कभी धीमा न करें।"
IWMBuzz के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ सिद्धार्थ लैाइक ने कहा, "स्टाइल केवल फैशन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और आत्म-अभिव्यक्ति की ताकत है। बंगाल की समृद्ध विरासत हमेशा से रचनात्मकता और सुंदरता का प्रतीक रही है। Bengal’s Most Stylish के दूसरे संस्करण के जरिए हम उन सितारों का सम्मान कर रहे हैं जो पारंपरिक विरासत को आधुनिकता के साथ मिलाकर फैशन को सिर्फ एक बयान नहीं बल्कि एक भावना बना रहे हैं। कोलकाता का आकर्षण कालातीत है, इसकी ऊर्जा बेमिसाल है, और यह मंच उन लोगों को समर्पित है जो स्टाइल को नए आयाम देने में विश्वास रखते हैं।"
कोलकाता में 23 मार्च को स्टाइल, ग्लैमर और बंगाल की शानदार फैशन परंपरा का भव्य उत्सव होने जा रहा है, जहां हर शख्सियत अपनी अनूठी छाप छोड़ने को तैयार है।
टैग्स