आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स (ITW Universe) पांचवें Classic NCR Golf League का टाइटल स्पॉन्सर बना है। टूर्नामेंट 21 अगस्त से गुरुग्राम में आयोजित होगा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स (ITW Universe) ने Classic NCR Golf League के पांचवें सीजन के साथ बतौर टाइटल स्पॉन्सर साझेदारी की है। यह टूर्नामेंट 21 अगस्त से 27 सितंबर 2026 तक गुरुग्राम स्थित ITC Classic Golf & Country Club में आयोजित किया जाएगा। इस साझेदारी के बाद लीग का नाम ITW Universe Classic NCR Golf Premier League होगा।
इस पार्टनरशिप की अगुवाई आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स की Integrated Marketing Services डिवीजन ITW IMS कर रही है। कंपनी लीग में ब्रांड और स्पॉन्सरशिप इंटीग्रेशन के साथ ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन, डिजिटल और सोशल मीडिया विजिबिलिटी समेत विभिन्न मार्केटिंग गतिविधियों को संभालेगी।
पांचवें सीजन में कुल 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। लीग में बिजनेस ओनर्स, सीएक्सओ और वरिष्ठ कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स शामिल होंगे। ऐसे में यह टूर्नामेंट प्रतिस्पर्धी गोल्फ के साथ-साथ बिजनेस नेटवर्किंग और प्रोफेशनल रिलेशनशिप बनाने का मंच भी उपलब्ध कराएगा।
टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा। लीग चरण में पांच राउंड होंगे, जिनमें Modified Stableford और Match Play जैसे फॉर्मेट शामिल होंगे। इसके बाद शीर्ष आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी और फिर सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल का आयोजन होगा।
इस साझेदारी के तहत आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स को लीग के Naming Rights के साथ-साथ ऑन-कोर्स ब्रांडिंग, इवेंट कोलैटरल, डिजिटल और सोशल मीडिया इंटीग्रेशन तथा ओपनिंग सेरेमनी और गाला डिनर जैसे प्रमुख आयोजनों में ब्रांड विजिबिलिटी मिलेगी।
लीग के पांचवें सीजन को Glenfiddich, Yatra, Thriwe, IGPL, Hero MotoCorp, Callaway, Mamaearth, Carlsberg Water, Kia और BMW सहित कई प्रमुख ब्रांड्स का भी समर्थन प्राप्त है।
UFO Moviez India Limited की 22वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में रखे गए सभी चार प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी से पास हो गए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
UFO Moviez India Limited की 22वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में रखे गए सभी चार प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी से पास हो गए हैं। कंपनी ने 20 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों को AGM के वोटिंग रिजल्ट और Scrutinizer’s Report की जानकारी दी।
कंपनी की AGM 19 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 3:57 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए आयोजित की गई थी। Scrutinizer की रिपोर्ट के मुताबिक, AGM में रखे गए सभी प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हुए।
वित्तीय नतीजों को शेयरधारकों की मंजूरी
पहले ऑर्डिनरी रेज्योल्यूशन के तहत कंपनी के 31 मार्च 2026 को खत्म वित्त वर्ष के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों के साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और ऑडिटर्स की रिपोर्ट को मंजूरी दी गई।
इस प्रस्ताव के पक्ष में कुल 1,92,71,822 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 690 वोट आए। यानी प्रस्ताव को 99.9964 फीसदी वोट मिले।
गौतम त्रिवेदी की दोबारा नियुक्ति मंजूर
दूसरे प्रस्ताव में गौतम त्रिवेदी (DIN: 02647162) को रोटेशन के आधार पर दोबारा डायरेक्टर नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। शेयरधारकों ने इसे भी भारी बहुमत से मंजूर कर दिया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,92,70,415 वोट पड़े, जबकि विरोध में 1,483 वोट आए। प्रस्ताव को 99.9923 फीसदी वोट मिले।
आनंद त्रिवेदी की री-अपॉइंटमेंट पर भी मुहर
तीसरे ऑर्डिनरी रेज्योल्यूशन के तहत आनंद त्रिवेदी (DIN: 02059249) को रोटेशन के आधार पर फिर से डायरेक्टर नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे भी शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी।
इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,92,71,029 वोट पड़े और विरोध में 1,483 वोट आए। प्रस्ताव के पक्ष में 99.9923 फीसदी वोट रहे।
संजय गायकवाड़ फिर बने मैनेजिंग डायरेक्टर
चौथे और स्पेशल रेज्योल्यूशन में संजय गायकवाड़ (DIN: 01001173) को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसे भी शेयरधारकों से जबरदस्त समर्थन मिला।
प्रस्ताव के पक्ष में 1,92,71,529 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 1,034 वोट आए। इस तरह प्रस्ताव को 99.9946 फीसदी वोट मिले।
Scrutinizer ने सभी प्रस्तावों को बताया मंजूर
स्क्रूटिनाइजर Vicky M. Kundaliya ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि AGM में रखे गए सभी चारों प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ मंजूर हो गए। वोटिंग के नतीजे NSDL के ई-वोटिंग सिस्टम से मिले आंकड़ों के आधार पर तैयार किए गए थे।
इस तरह UFO Moviez India की 22वीं AGM में कंपनी के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने के साथ-साथ दो डायरेक्टर्स की दोबारा नियुक्ति और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में संजय गायकवाड़ की री-अपॉइंटमेंट को भी शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई।
नंदन श्रीवास्तव इससे पहले करीब तीन साल तक ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकार नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से अपनी नई पारी का आगाज किया है। वह लखनऊ ब्यूरो से अपना कामकाज संभालेंगे और यूपी व उत्तराखंड की खबरों पर फोकस करेंगे।
नंदन श्रीवास्तव इससे पहले करीब तीन साल तक ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। नंदन को मीडिया में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। क्राइम और पॉलिटिकल खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है।
मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2009 में प्रिंट से की थी। प्रिंट मीडिया में करीब नौ साल अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने ‘प्राइम न्यूज’ (Prime News) चैनल से इलेक्ट्रोनिक मीडिया का रुख किया और फिर ‘जनतंत्र टीवी’ होते हुए अब ‘जी मीडिया’ पहुंचे हैं।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले नंदन ने लखनऊ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से नंदन श्रीवास्तव को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
हर्ष भंडारी को रेवेन्यू, स्ट्रैटेजी, ब्रैंड सॉल्यूशंस और मीडिया ऑपरेशंस में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में भी वह इस मीडिया संस्थान में काम कर चुके हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल हर्ष भंडारी जल्द ही एनडीटीवी समूह के साथ अपनी पारी शुरू कर सकते हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) को मिली जानकारी के मुताबिक, वह यहां ब्रैंड एडवाइजर और NDTV CoLab के हेड की भूमिका संभाल सकते हैं। खबर है कि भंडारी अपनी नई भूमिका में ग्रुप को ब्रैंड स्ट्रैटेजी से जुड़े मामलों में सलाह देंगे और NDTV CoLab का नेतृत्व करेंगे।
बता दें कि NDTV CoLab को जुलाई 2026 में लॉन्च किया गया था। यह नेटवर्क के ब्रैंडेड कंटेंट और ब्रैंड-सॉल्यूशंस डिविजन की नई पहचान है, जिसे पहले NDTV Brand Studio के नाम से जाना जाता था। यह वर्टिकल ब्रैंड्स, संस्थानों, मार्केटर्स और क्रिएटर्स के साथ मिलकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कैंपेन, बातचीत और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज विकसित करता है।
NDTV CoLab के कामकाज में NDTV की कई प्रमुख प्रॉपर्टीज का इस्तेमाल भी शामिल है। इनमें NDTV World Summit, NDTV Business Leadership Awards, NDTV Food Awards, NDTV Indian of the Year, NDTV Ind.AI Summit, NDTV YUVA, NDTV Creators’ Manch और NDTV Defence Summit शामिल हैं।
हर्ष भंडारी को रेवेन्यू, स्ट्रैटेजी, ब्रैंड सॉल्यूशंस और मीडिया ऑपरेशंस में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में भी वह एनडीटीवी मीडिया के साथ काम कर चुके हैं। पूर्व में वह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (Republic Media Network) से जुड़े हुए थे। उन्होंने इस नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत (Republic Bharat) की लॉन्चिंग से पहले काम शुरू किया था।
उन्होंने शुरुआत में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (रेवेन्यू) की जिम्मेदारी संभाली। फरवरी 2022 में उन्हें ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया। इस भूमिका में वह नेटवर्क के राष्ट्रीय ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस और नए क्षेत्रों व भाषाओं में विस्तार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
रिपब्लिक से पहले भंडारी इंडिया टुडे टेलीविजन (India Today Television) में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले उन्होंने करीब छह साल टाइम्स नेटवर्क (Times Network) के साथ काम किया। अपने करियर में वह स्टार ग्रुप (Star Group) और मस्ती (Mastiii) जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।
चिर्रावुरी को ब्रांड, मीडिया और कंज्यूमर स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में अनुभव है। यूएमएम स्किनकेयर से जुड़ने से पहले वह डेंट्सू इंडिया (Dentsu India) में एसोसिएट डायरेक्टर- स्ट्रैटेजी के पद पर कार्यरत थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूएमएम स्किनकेयर (UMM Skincare) ने अच्युत चिर्रावुरी (Achyuth Chirravuri) को ब्रांड मार्केटिंग लीड नियुक्त किया है। चिर्रावुरी ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की।
चिर्रावुरी को ब्रांड, मीडिया और कंज्यूमर स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में अनुभव है। यूएमएम स्किनकेयर से जुड़ने से पहले वह डेंट्सू इंडिया (Dentsu India) में एसोसिएट डायरेक्टर- स्ट्रैटेजी के पद पर कार्यरत थे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने फेरो (Ferrero), प्रूडेंशियल (Prudential), इंटेल (Intel), स्टैंडर्ड चार्टर्ड (Standard Chartered), टाटा न्यू (Tata Neu), मीशो (Meesho), टाटा क्रोमा (Tata Croma), यस बैंक (Yes Bank), मैक्केन फूड्स (McCain Foods), टाइम्सप्रो (TimesPro) और डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) सहित कई प्रमुख क्लाइंट्स के साथ काम किया।
डेंट्सू इंडिया से पहले चिर्रावुरी इंटरएक्टिव एवेन्यूज (Interactive Avenues), हैच (HATCH) और अन्य संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं। अपनी नई भूमिका में चिर्रावुरी यूएमएम स्किनकेयर के ब्रांड निर्माण, संस्कृति और कंज्यूमर बिहेवियर से जुड़े पहलुओं पर काम करेंगे। कंपनी अपने वेलनेस कारोबार का विस्तार कर रही है, जिसमें बाथिंग एक्सपीरियंस, स्पा और अन्य अनुभव आधारित सेवाएं शामिल हैं।
उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब वेलनेस और पर्सनल केयर ब्रांड्स उपभोक्ताओं के लिए केवल प्रोडक्ट बेचने के बजाय अनुभव आधारित ब्रांड पहचान बनाने पर भी जोर दे रहे हैं।
गूगल से जुड़ने से पहले तिवारी करीब तीन वर्षों तक द ट्रेड डेस्क (The Trade Desk) के साथ काम कर रही थीं, जहां वह Account Manager के पद पर थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ईशा तिवारी ने गूगल इंडिया (Google India) में DV360 Lead के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने अपने LinkedIn अपडेट के जरिए इस नियुक्ति की जानकारी साझा की। तिवारी ने नई भूमिका को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि वह अपने प्रोफेशनल सफर के इस नए अध्याय को लेकर उत्साहित हैं।
गूगल से जुड़ने से पहले तिवारी करीब तीन वर्षों तक द ट्रेड डेस्क (The Trade Desk) के साथ काम कर रही थीं, जहां वह Account Manager के पद पर थीं। अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कंपनी में बिताए समय के लिए सहयोगियों, क्लाइंट्स और पार्टनर्स का आभार जताया।
तिवारी ने कहा कि द ट्रेड डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें एडटेक (AdTech) क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने इस दौरान हुई साझेदारियों, सीख और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को अपने प्रोफेशनल सफर का अहम हिस्सा बताया।
गूगल इंडिया में DV360 Lead के रूप में उनकी नई भूमिका डिजिटल विज्ञापन और मीडिया टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में उनके अनुभव को आगे बढ़ाने का अवसर देगी। DV360 (Display & Video 360) गूगल के डिजिटल विज्ञापन प्लेटफॉर्म का हिस्सा है।
द ट्रेड डेस्क से पहले ईशा तिवारी एसेंसमेडियाकॉम (EssenceMediacom) के साथ काम कर चुकी हैं। एडटेक और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उनका अनुभव उनकी नई जिम्मेदारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हैथवे केबल व डेटाकॉम (Hathway Cable & Datacom) की 66वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में रखे गए सभी प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ पास हो गए हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हैथवे केबल व डेटाकॉम (Hathway Cable & Datacom) की 66वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में रखे गए सभी प्रस्ताव जरूरी बहुमत के साथ पास हो गए हैं। कंपनी ने AGM के बाद कंसोलिडेटेड स्क्रूटिनाइजर रिपोर्ट और वोटिंग रिजल्ट जारी किए हैं, जिनमें शेयरधारकों के मतदान का पूरा ब्योरा दिया गया है।
कंपनी की AGM 19 अगस्त 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम (OAVM) के जरिए हुई। कंपनी के मुताबिक, 12 अगस्त 2026 तक 4,81,613 शेयरधारक रिकॉर्ड में थे। हालांकि, इनमें से केवल 68 शेयरधारकों ने ऑनलाइन AGM में सीधे हिस्सा लिया, जिनमें 6 प्रमोटर और 62 पब्लिक शेयरधारक शामिल थे।
बाकी ज्यादातर शेयरधारकों ने AGM में शामिल होने के बजाय 16 से 18 अगस्त 2026 के बीच रिमोट ई-वोटिंग के जरिए अपने वोट डाले।
प्रमोटर ग्रुप ने सभी प्रस्तावों के पक्ष में किया मतदान
कंपनी के प्रमोटर ग्रुप के पास कुल 1,32,75,78,375 शेयर हैं। प्रमोटर ग्रुप ने AGM में रखे गए सभी प्रस्तावों के पक्ष में 100 फीसदी वोट दिया। वहीं, पब्लिक इंस्टीट्यूशनल शेयरधारकों के पास 62,50,994 शेयर हैं। इस वर्ग में अलग-अलग प्रस्तावों के लिए वोटिंग भागीदारी करीब 72.58% से 79.89% के बीच रही।
इसके मुकाबले पब्लिक नॉन-इंस्टीट्यूशनल शेयरधारकों की भागीदारी काफी कम रही। इस वर्ग के पास कुल 43,62,75,131 शेयर हैं और मतदान में इनकी भागीदारी सिर्फ 0.19% से 0.20% के आसपास रही।
कुछ रिटेल निवेशकों ने जताई असहमति
सभी प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी मिलने के बावजूद कुछ पब्लिक नॉन-इंस्टीट्यूशनल शेयरधारकों ने प्रस्तावों के खिलाफ भी वोट किया।
मसलन, वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देने वाले प्रस्ताव के खिलाफ 3,897 वोट पड़े। Geeta Fulwadaya की डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति के खिलाफ 3,930 वोट, Deloitte Haskins & Sells की नियुक्ति के खिलाफ 4,130 वोट और Cost Auditor की फीस के प्रस्ताव के खिलाफ 4,624 वोट पड़े। हालांकि, कुल मतदान के मुकाबले ये वोट बेहद कम थे और इनका किसी भी प्रस्ताव के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा।
वार्षिक आम बैठक में चार प्रमुख प्रस्ताव हुए पास
शेयरधारकों ने वित्त वर्ष 2025-26 के कंपनी के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय विवरणों को मंजूरी दे दी। साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और ऑडिटर्स की रिपोर्ट को भी स्वीकार किया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,33,29,48,474 वोट पड़े, जबकि 3,897 वोट इसके खिलाफ रहे।
शेयरधारकों ने गीता फुलवाडया को कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त करने को मंजूरी दी। वह रोटेशन के आधार पर रिटायर होने वाले डायरेक्टर की जगह नियुक्त हुई हैं। इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,33,34,05,586 वोट पड़े।
AGM में Deloitte Haskins & Sells Chartered Accountants LLP को लगातार पांच वर्षों के लिए कंपनी का स्टैच्यूटरी ऑडिटर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। उनका कार्यकाल 66वीं AGM के समाप्त होने से लेकर 71वीं AGM के समाप्त होने तक रहेगा। उनकी फीस भी शेयरधारकों ने मंजूर कर दी।
इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,33,34,05,386 वोट पड़े।
शेयरधारकों ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए M/s Ashok Agarwal & Co., Cost Accountants की फीस को भी मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव के पक्ष में 1,33,34,04,892 वोट पड़े।
प्रमोटर और संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी
AGM के वोटिंग पैटर्न से साफ है कि कंपनी के प्रमोटर और संस्थागत निवेशकों ने प्रस्तावों को मजबूत समर्थन दिया। प्रमोटर ग्रुप की ओर से सभी प्रस्तावों पर 100 फीसदी समर्थन मिलने से सभी प्रस्ताव आसानी से पास हो गए।
वहीं, पब्लिक नॉन-इंस्टीट्यूशनल यानी मुख्य रूप से छोटे और रिटेल निवेशकों की भागीदारी काफी कम रही। हालांकि, इसी वर्ग के कुछ निवेशकों ने कुछ प्रस्तावों के खिलाफ वोट भी किया।
लेकिन विरोध में पड़े वोटों की संख्या कुल वोटिंग के मुकाबले इतनी कम थी कि इससे किसी भी प्रस्ताव के अंतिम नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा। कुल मिलाकर Hathway Cable & Datacom की 66वीं AGM में सभी चार प्रस्तावों को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई।
UFO Moviez India Limited ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Upmarch Media Network Private Limited में 90% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मल्टीप्लेक्स और सिनेमा टेक्नोलॉजी कंपनी UFO Moviez India Limited ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Upmarch Media Network Private Limited में 90% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 अगस्त को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
कंपनी यह 90% हिस्सेदारी डॉ. सुनील पाटिल को बेचेगी। हालांकि, हिस्सेदारी बेचने के बाद भी UFO Moviez के पास Upmarch की 10% हिस्सेदारी बनी रहेगी। इस सौदे के पूरा होने के बाद Upmarch, UFO Moviez की सहायक कंपनी नहीं रहेगी।
18 लाख रुपये में ट्रांसफर होंगे शेयर
UFO Moviez के बोर्ड ने Upmarch के 1,80,000 इक्विटी शेयर ट्रांसफर करने को मंजूरी दी है। इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। इस तरह ट्रांसफर की कुल वैल्यू 18 लाख रुपये होगी।
Upmarch की कुल पेड-अप कैपिटल 20 लाख रुपये है, जो 2 लाख इक्विटी शेयरों में बंटी हुई है। इनमें से 1.80 लाख शेयर यानी 90% हिस्सेदारी डॉ. सुनील पाटिल को ट्रांसफर की जाएगी।
कंपनी के मुताबिक, शेयरों के ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने की संभावित तारीख 18 सितंबर 2026 है।
Upmarch में अब तक नहीं हो रहा था कोई कारोबार
UFO Moviez ने बताया कि Upmarch Media Network Private Limited का गठन 22 अगस्त 2023 को कुछ खास उद्देश्यों के लिए किया गया था। हालांकि, अब तक इस कंपनी में कोई कारोबारी गतिविधि नहीं हुई है। इसी वजह से UFO Moviez ने इसमें अपनी हिस्सेदारी कम करने का फैसला किया है।
वित्त वर्ष 2025-26 में Upmarch का टर्नओवर शून्य रहा। वहीं, 31 मार्च 2026 तक कंपनी की नेटवर्थ 17.61 लाख रुपये थी, जो UFO Moviez की कुल कंसोलिडेटेड नेटवर्थ का करीब 0.05 फीसदी है।
खरीदार प्रमोटर ग्रुप से नहीं जुड़े
कंपनी ने साफ किया है कि डॉ. सुनील पाटिल UFO Moviez के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों से किसी भी तरह जुड़े हुए नहीं हैं। इसलिए यह सौदा संबंधित पक्ष यानी Related Party Transaction के दायरे में नहीं आता।
कंपनी के मुताबिक, यह सौदा किसी संबंधित पक्ष के साथ नहीं किया जा रहा है।
बोर्ड बैठक 15 मिनट चली
UFO Moviez के बोर्ड की बैठक 19 अगस्त 2026 को शाम 4:30 बजे शुरू हुई और 4:45 बजे समाप्त हो गई। बैठक में Upmarch में 90% हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कंपनी ने यह जानकारी SEBI के Listing Obligations and Disclosure Requirements (LODR) Regulations, 2015 के Regulation 30 के तहत BSE और NSE को दी है। UFO Moviez का BSE स्क्रिप कोड 539141 और NSE सिंबल UFO है।
कंपनी ने कहा है कि हिस्सेदारी ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद Upmarch Media Network, UFO Moviez की सब्सिडियरी कंपनी नहीं रहेगी।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जल्द ही शेयर बाजार और सिक्योरिटीज मार्केट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के इस्तेमाल को लेकर नए दिशानिर्देश ला सकता है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जल्द ही शेयर बाजार और सिक्योरिटीज मार्केट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के इस्तेमाल को लेकर नए दिशानिर्देश ला सकता है। SEBI चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने कहा है कि प्रस्तावित नियमों का मुख्य फोकस जवाबदेही, बेहतर गवर्नेंस और निवेशकों की सुरक्षा पर रहेगा।
पांडे ने बुधवार को FICCI की 23वीं Annual Markets Conference में बोलते हुए कहा कि जैसे-जैसे शेयर बाजार से जुड़े अलग-अलग कामों में AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसके लिए एक स्पष्ट और व्यवस्थित नियमों की जरूरत भी बढ़ रही है। SEBI का प्रस्तावित फ्रेमवर्क AI के इस्तेमाल के स्तर और जोखिम को देखते हुए टियर्ड अप्रोच यानी अलग-अलग स्तरों पर नियम लागू करने की दिशा में होगा।
AI इस्तेमाल करने वाली कंपनियों पर होगी जिम्मेदारी
SEBI चेयरमैन के मुताबिक, जो संस्थाएं AI का इस्तेमाल करेंगी, उन्हें कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने होंगे। इनमें जरूरत पड़ने पर AI सिस्टम को तुरंत रोकने की व्यवस्था, इंसानी निगरानी और डेटा पर मजबूत नियंत्रण जैसे उपाय शामिल होंगे।
उन्होंने साफ किया कि SEBI का मकसद AI और नई तकनीक के इस्तेमाल को रोकना नहीं है। बल्कि कोशिश यह है कि तकनीक का फायदा बाजार को मिले, लेकिन इसके साथ निवेशकों के हितों और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
सर्विलांस से लेकर फ्रॉड पकड़ने तक AI की भूमिका
तुहिन कांता पांडे ने कहा कि AI का इस्तेमाल शेयर बाजार में कई अहम कामों के लिए किया जा सकता है। इसमें मार्केट सर्विलांस, जोखिम का आकलन, धोखाधड़ी की पहचान और निवेशकों को सेवाएं देना शामिल है।
हालांकि, AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कुछ जोखिम भी सामने आते हैं। इनमें AI के फैसलों में संभावित पक्षपात (Bias), साइबर सिक्योरिटी, डेटा की सुरक्षा और किसी गलत नतीजे के लिए जिम्मेदारी तय करना प्रमुख चिंताएं हैं।
SEBI खुद भी कर रहा AI का इस्तेमाल
SEBI खुद भी रेगुलेटरी और मार्केट सर्विलांस के कामों में AI का इस्तेमाल कर रहा है। पांडे ने बताया कि रेगुलेटर ने Project Sudarshan और Radar जैसे टूल विकसित किए हैं। इनका इस्तेमाल संदिग्ध वित्तीय पैटर्न और संभावित रूप से भ्रामक विज्ञापनों की पहचान करने के लिए किया जा रहा है।
इससे SEBI को बड़ी मात्रा में उपलब्ध डेटा का तेजी से विश्लेषण करने और बाजार में किसी असामान्य गतिविधि की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
थर्ड पार्टी AI सिस्टम के लिए भी जिम्मेदारी तय होगी
प्रस्तावित नियमों की एक अहम बात यह होगी कि SEBI के दायरे में आने वाली संस्थाएं अपने इस्तेमाल किए जा रहे AI और ML सिस्टम के लिए जिम्मेदार होंगी। यह जिम्मेदारी इस बात से नहीं बदलेगी कि AI सिस्टम कंपनी ने खुद बनाया है या किसी थर्ड पार्टी प्रोवाइडर से लिया है।
इसमें निवेशकों के डेटा की प्राइवेसी, सिक्योरिटी और इंटीग्रिटी बनाए रखना शामिल होगा। साथ ही, AI सिस्टम से निकलने वाले नतीजों के लिए भी संबंधित संस्था की जवाबदेही तय होगी।
IT सिस्टम की मजबूती जांचने के लिए IT Resilience Index
AI से जुड़े नियमों के अलावा SEBI मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस (MIIs) के लिए IT Resilience Index लाने पर भी विचार कर रहा है। इसका मकसद शेयर बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी सिस्टम कितने मजबूत और संकट की स्थिति में कितनी जल्दी काम पर लौट सकते हैं, इसे एक तय और निष्पक्ष तरीके से मापना है।
SEBI मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस के साथ मिलकर API आधारित कनेक्टिविटी और इंटरऑपरेबिलिटी को भी बढ़ाने पर काम कर रहा है।
AI और निवेश के नए अवसरों को बताया भविष्य का हिस्सा
तुहिन कांता पांडे ने AI, परिवारों की बचत का वित्तीय बाजारों में बढ़ता इस्तेमाल और निवेश के नए अवसरों को भारत के कैपिटल मार्केट के अगले दौर से जुड़ा हुआ बताया।
उन्होंने कहा कि तकनीक के विस्तार के साथ भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी होगा। यानी शेयर बाजार में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़े, लेकिन निवेशकों का भरोसा, डेटा की सुरक्षा और जवाबदेही इसके केंद्र में रहनी चाहिए।
दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी नियुक्ति की जानकारी साझा की है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) ने रीना सोनोवाल कौली को अपना नया महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया है। दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी नियुक्ति की जानकारी साझा की है।
दूरदर्शन ने अपनी पोस्ट में कहा कि नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही संगठन को उम्मीद है कि रीना सोनोवाल कौली के नेतृत्व और मार्गदर्शन में दूरदर्शन को और मजबूत करने, उसकी पहुंच बढ़ाने और देशभर के दर्शकों के साथ बेहतर जुड़ाव बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।
दूरदर्शन को मजबूत करने और पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी: नई भूमिका में रीना सोनोवाल कौली दूरदर्शन को नेतृत्व और मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। उनके नेतृत्व में प्रसारक का लक्ष्य संगठन को और मजबूत करना तथा देशभर में अपनी पहुंच का विस्तार करना है।
दूरदर्शन ने कहा कि वह कौली के मार्गदर्शन में आगे बढ़ते हुए एक प्रमुख सार्वजनिक सेवा प्रसारक के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखने और देशभर के दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा।
दूरदर्शन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में रीना सोनोवाल कौली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है।
यह नियुक्ति 12 अगस्त 2026 को जारी ऑफिस ऑर्डर के जरिए की गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना और मीडिया से जुड़े कामकाज को और बेहतर तरीके से संभालने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के डायरेक्टर (M&C) विनोद कुमार डी.वी. को MeitY का Chief of Media & Communications (CMC) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 12 अगस्त 2026 को जारी ऑफिस ऑर्डर के जरिए की गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मंत्रालय के मीडिया कामकाज के लिए होंगे मुख्य संपर्क: Chief of Media & Communications के तौर पर विनोद कुमार MeitY से जुड़े मीडिया और सूचना प्रसार के मामलों में सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट के तौर पर काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारी में मंत्रालय की गतिविधियों और पहलों से जुड़ी जानकारी को प्रिंट, टेलीविजन, रेडियो, डिजिटल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने से जुड़े काम शामिल होंगे। इस नियुक्ति के बाद MeitY के मीडिया कोऑर्डिनेशन को एक जगह पर लाने की कोशिश की गई है, ताकि मंत्रालय की ओर से मीडिया से जुड़ा काम ज्यादा व्यवस्थित तरीके से हो सके।
सभी डिवीजनों को CMC के जरिए भेजना होगा मीडिया प्लान: ऑफिस ऑर्डर के मुताबिक, MeitY के सभी डिवीजनों को मंत्रालय की गतिविधियों और पहलों से जुड़े अपने Media Plans CMC के जरिए आगे बढ़ाने होंगे। इसके अलावा किसी मुद्दे पर मीडिया को दिए जाने वाले जवाब भी CMC के माध्यम से रूट किए जाएंगे। इसका मतलब है कि मंत्रालय के अलग-अलग विभागों की मीडिया गतिविधियों और प्रतिक्रियाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी CMC के कार्यालय की होगी।
सीधे MeitY Secretary को करेंगे रिपोर्ट: विनोद कुमार डी.वी. अपने CMC पद पर रहते हुए सीधे MeitY के Secretary को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही वह मंत्रालय में Information, Education and Communication (IEC) से जुड़े मामलों को देखने वाले Additional Secretary, Joint Secretary या Group Coordinator के साथ भी समन्वय करेंगे। इस व्यवस्था के जरिए मंत्रालय की मीडिया प्लानिंग और कम्युनिकेशन को एक कॉमन फ्रेमवर्क के तहत लाने की कोशिश की गई है।
मीडिया से जुड़े जवाबों में भी होगा समन्वय: नई व्यवस्था के तहत MeitY के अलग-अलग डिवीजनों की ओर से मीडिया को दिए जाने वाले जवाब भी CMC के माध्यम से रूट होंगे। इससे मंत्रालय की अलग-अलग पहलों और योजनाओं को लेकर मीडिया में जाने वाली जानकारी में एकरूपता और बेहतर कोऑर्डिनेशन बनाए रखने में मदद मिल सकती है। खासकर ऐसे मंत्रालय के लिए यह भूमिका महत्वपूर्ण है, जो डिजिटल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, IT और उससे जुड़े कई तेजी से बदलते क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है।
आधिकारिक दौरों का खर्च MeitY उठाएगा: ऑफिस ऑर्डर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि CMC के आधिकारिक दौरों के दौरान Travel Allowance (TA) और Daily Allowance (DA) समेत कामकाज से जुड़े अन्य खर्च MeitY की ओर से लागू नियमों के अनुसार वहन किए जाएंगे।
तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति: यह नियुक्ति Additional Secretary (Personnel), MeitY की मंजूरी के बाद की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में ऑफिस ऑर्डर P. Victor Albuquerque, Deputy Secretary (O&M), MeitY की ओर से जारी किया गया है।
मीडिया कम्युनिकेशन को एक जगह लाने की कोशिश: विनोद कुमार डी.वी. की नियुक्ति के साथ MeitY की मीडिया कोऑर्डिनेशन व्यवस्था को औपचारिक रूप से एक designated Chief of Media & Communications के तहत लाया गया है। अब मंत्रालय के अलग-अलग डिवीजनों की Media Planning और Media Responses CMC के कार्यालय के जरिए आगे बढ़ेंगी। इससे मंत्रालय की गतिविधियों और पहलों को लेकर मीडिया के साथ संवाद को ज्यादा केंद्रीकृत, व्यवस्थित और बेहतर तरीके से कोऑर्डिनेट करने में मदद मिलने की उम्मीद है।