होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आईटीवी नेटवर्क’ में राकेश कुमार सिंह का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी

‘आईटीवी नेटवर्क’ में राकेश कुमार सिंह का प्रमोशन, अब मिली यह जिम्मेदारी

राकेश कुमार सिंह इससे पहले यहां इनपुट डिपार्टमेंट में मैनेजिंग एडिटर (इनपुट) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (ITV Network) ने वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह पर और अधिक भरोसा जताते हुए उन्हें नए साल पर प्रमोशन का तोहफा दिया है। इसके तहत नेटवर्क ने अब उन्हें अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में मैनेजिंग एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी है।

राकेश कुमार सिंह इससे पहले यहां इनपुट डिपार्टमेंट में मैनेजिंग एडिटर (इनपुट) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। करीब दो साल पहले मैनेजमेंट ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर यह जिम्मेदारी दी थी। यहां वह ’आईटीवी नेटवर्क’ से जुड़े सभी प्लेटफॉर्म्स (इंडिया न्यूज, न्यूजएक्स, नेटवर्क के रीजनल चैनल्स, वेबसाइट और अखबार) के लिए कंटेंट की प्लानिंग और इनपुट का जिम्मा संभाल रहे थे।

राकेश कुमार सिंह एक दशक से ज्यादा समय से ‘आईटीवी नेटवर्क‘ के साथ काम कर रहे हैं। वह ‘आईटीवी ग्रुप‘ की कोर टीम का हिस्सा हैं। राकेश कुमार सिंह ने लंबे वक्त तक संसद कवर किया है। इसके अलावा पीएमओ, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय से लेकर तमाम बड़े मंत्रालयों को वर्षों तक कवर किया है। सरकारी मंत्रालयों के अंदरखाने की खबर हो, इनसाइड स्टोरी हो या कोई बड़ी ब्रेकिंग, उनके हुनर का लोहा दुनिया कई बार मान चुकी है।

पत्रकारिता में दो दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले राकेश कुमार सिंह केंद्र की सियासत की गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने बीजेपी, कांग्रेस, लेफ्ट से लेकर तमाम राष्ट्रीय दलों और केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की रिपोर्टिंग की है।

अपने लंबे करियर में राकेश कुमार सिंह ने कई चैनलों का सफर तय किया है। उन्होंने ‘सहारा समय’ के शुरुआती दिनों में ही कई ऐसी रिपोर्ट कीं, जिससे उनकी अलग पहचान बनी। राकेश सिंह ‘पी-7’ और ‘जी मीडिया’ में भी कार्यरत रहे हैं।

आईटीवी नेटवर्क से जुड़े लोगों ने बताया कि राकेश कुमार सिंह बेहतरीन प्रोफेशनल होने के साथ-साथ अच्छे टीम लीडर और सुलझे हुए इंसान हैं। वह हमेशा टीम को साथ लेकर चलने में यकीन रखते हैं और अपनी टीम के हर साथी के सुख-दुख में साथ रहते हैं। समाचार4मीडिया की ओर से राकेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

DCDFC स्कीम के लिए 232 करोड़ का बजट, अब तक 156 करोड़ खर्च: MIB

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025–26 में फिल्म कंटेंट के विकास और प्रचार के लिए 232.46 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

3 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

8 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

10 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

4 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

3 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

5 hours ago