होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV Network का नया कदम, इस मीडिया वेंचर में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

iTV Network का नया कदम, इस मीडिया वेंचर में खरीदी बड़ी हिस्सेदारी

इसके साथ ही ‘आईटीवी नेटवर्क‘ ने कश्मीर घाटी में अपनी उपस्थिति और भी मजबूत कर ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) ने ‘द रियल कश्मीर न्यूज’ (The Real Kashmir News) में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है। इसके साथ ही ‘आईटीवी नेटवर्क‘ ने कश्मीर घाटी में अपनी उपस्थिति और भी मजबूत कर ली है। इस मौके पर ‘आईटीवी नेटवर्क‘ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा ने कहा, ‘हमें ‘द रियल कश्मीर न्यूज‘ के साथ इस हिस्सेदारी की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह जम्मू-कश्मीर में ‘इंडिया न्यूज‘ की मौजूदगी को विस्तार देने के लिए हमारे रणनीतिक विस्तार का हिस्सा है।‘

उन्होंने कहा कि इस हिस्सेदारी के साथ हम जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए न्यूज साझा करेंगे। इसके अलावा ‘आईटीवी नेटवर्क’ इंडिया न्यूज जम्मू-कश्मीर लॉन्च करेगा। इसके साथ ही उनका कहना था कि घाटी से सकारात्मक खबरों को बढ़ावा देने और जम्मू-कश्मीर से ग्राउंड रिपोर्टिंग को कवर करने के लिए ‘द रियल कश्मीर न्यूज’ लगातार जुटा हुआ है।

इस हिस्सेदारी के बारे में  ‘द रियल कश्मीर न्यूज’ के सीईओ साजिद यूसुफ का कहना है, ‘यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि हमने आईटीवी नेटवर्क के साथ विलय किया है, जो अपने आप में एक ब्रैंड है। आईटीवी नेटवर्क के साथ विलय से हम मजलूमों की आवाज बनेंगे।’

‘द रियल कश्मीर न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ याना मीर का कहना है, ‘द रियल कश्मीर न्यूज को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि अब हम आईटीवी नेटवर्क के साथ हैं।’

 वहीं, ‘आईटीवी नेटवर्क’ के सीईओ वरुण कोहली का कहना है, ‘द रियल कश्मीर न्यूज में बड़ी हिस्सेदारी के साथ आईटीवी नेटवर्क ने क्षेत्रीय समाचार क्षेत्र में और विस्तार किया है। इस गठजोड़ के साथ हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे।’

आईटीवी नेटवर्क की प्रेजिडेंट (Government and Retail) मीनाक्षी सिंह का कहना है, ‘हमारा मानना है कि द रियल कश्मीर न्यूज के साथ हमारी साझेदारी भारत और वैश्विक स्तर पर  मीडिया के क्षेत्र में भागीदारी और अच्छे विचारों का निवेश करने के लिए निरंतर रूप से ध्यान केंद्रित करने के लिए की गई है।‘


टैग्स आईटीवी नेटवर्क द रियल कश्मीर न्यूज
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

31 minutes ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

58 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

42 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago