होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM तक पहुंचा 'प्रेस की आजादी' का मामला, उठी ये मांग
PM तक पहुंचा 'प्रेस की आजादी' का मामला, उठी ये मांग
वैश्विक स्तर पर सक्रिय संपादकों, मीडिया कार्यकारियों व पत्रकारों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट ने पाकिस्तान में प्रेस की आजादी के लगातार हनन पर चिंता जताई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, आईपीआई के उप निदेशक स्कॉट ग्रिफिन ने इस सिलसिले में इमरान खान को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि रहमान को तीन दशक पुराने भूमि सौदे के एक मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (National Accountability Bureau) द्वारा गिरफ्तार किए हुए एक महीना हो चुका है।
पत्र में कहा गया है कि रहमान एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है, इसके बावजूद उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है। यहां तक कि आरोपपत्र भी दायर नहीं किया गया है। पत्र के अनुसार पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने भी रहमान की गिरफ्तारी की निंदा की है और साफ कहा है कि यह किसी को चुनकर उस पर निशाना साधने जैसा मामला लग रहा है।
ग्रिफिन ने पत्र में यह भी लिखा है, ‘हाल के समय के घटनाक्रम बता रहे हैं कि पाकिस्तान में प्रेस की आजादी लगातार संकट में बनी हुई है। हम रहमान की तुरंत रिहाई का आग्रह कर रहे हैं, ताकि प्रेस की आजादी पाकिस्तानी लोकतंत्र का एक स्तंभ बनी रह सके।’
टैग्स जियो प्रेस की आजादी जंग शकील उर रहमान इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट आईपीआई