होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्री ने 'नया टैरिफ ऑर्डर' लागू किए जाने को लेकर कही ये बात
सूचना-प्रसारण मंत्री ने 'नया टैरिफ ऑर्डर' लागू किए जाने को लेकर कही ये बात
सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस नए टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) को जल्द लागू किए जाने से मना कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
इस साल की शुरुआत में ट्राई (TRAI) ने नया टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) जारी किया था, जिसे जल्द से जल्द लागू किए जाने की बात कही गई थी। पर अब सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस नए टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) को जल्द लागू किए जाने से मना कर दिया है।
हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ को सूत्रों ने बताया कि प्रकाश जावड़ेकर ने नए टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) को लेकर कहा कि यह जल्द लागू नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री टीवी शो के प्रॉडक्शन को फिर से शुरू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से बात करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरकार अपने देय भुगतान को मंजूरी दे रही है और 135 करोड़ रुपए पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।
बता दें कि यह खबर शुक्रवार को आईबीएफ बोर्ड के सदस्यों और जावड़ेकर के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग से सामने आई है। इस मीटिंग के दौरान सरकारी विज्ञापनों की बकाया राशि और हाल ही में ट्राई द्वारा दी गई सिफारिशों पर भी बात हुई।
टैग्स प्रकाश जावड़ेकर नए टैरिफ ऑर्डर सूचना-प्रसारण मंत्री