होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय फोटो जर्नलिस्ट श्रीलंका में गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोप

भारतीय फोटो जर्नलिस्ट श्रीलंका में गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोप

दिल्ली में न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' (Reuters) के लिए काम करने वाले दानिश बम धमाकों की कवरेज करने गए थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी बदमाश उन्हें निशाना बनाते हैं तो कभी पुलिस पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगते रहते हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के रहने वाले फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी के साथ हुआ है और श्रीलंका पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली में न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' (Reuters) के लिए काम करने वाले दानिश श्रीलंका में करीब हफ्ते भर पहले हुए धमाकों की कवरेज करने के लिए वहां गए हुए थे। दानिश पर अधिकारियों की अनुमति के बिना नेगोंबो शहर के एक स्कूल में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करने का गंभीर आरोप है। मजिस्ट्रेट ने दानिश को 15 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है।

बताया जाता है कि सेंट सेबेस्टियन चर्च में हादसे का शिकार हुए एक बच्चे के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए दानिश उसके स्कूल में दाखिल होना चाहते थे, इसी बीच प्रिंसिपल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल में जबरन घुसने की कोशिश करने के आरोप में दानिश को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि ईस्टर पर श्रीलंका में कई जगह हुए धमाकों में 250 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए थे। बताया जाता है कि दानिश को पुलित्जर अवॉर्ड भी मिल चुका है। दरअसल, रोहिंग्या शरणार्थियों की मार्मिक स्थिति को सामने लाने के लिए रॉयटर्स की जिस सात सदस्यीय टीम को पुलित्जर अवॉर्ड मिला था, उनमें दानिश भी शामिल थे।


टैग्स रॉयटर्स पत्रकार गिरफ्तार श्रीलंका बम धमाके दानिश सिद्दीकी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago